Sonu Sood: हरभजन सिंह ने मांगी सोनू सूद से मदद तो अभिनेता ने कहा भाई जी पहुंच जाएगी
कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में काफी तेजी से फैल रही है। अब तक ना जाने कितने लोगों की कोरोना वायरस की वजह से जान जा चुकी है। देश में हर दिन कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि इस महामारी के बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद हर किसी की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। सोनू सूद पिछले 1 साल से गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद ने लोगों की अलग-अलग तरह से मदद की है। इस लिस्ट में न सिर्फ आम जनता बल्कि कई बॉलीवुड और क्रिकेटर भी सोनू सूद से मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेता सोनू सूद से अब भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज हरभजन सिंह की मदद करने की वजह से सुर्खियों में है। बता दें कि बीते दिन यानी बुधवार को कर्नाटक के एक मरीज के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत थी। हरभजन सिंह ने पूरी डिटेल सोशल मीडिया पर शेयर की और अभिनेता सोनू सूद को शेयर किया। इसके बाद तुरंत उसका जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा कि, भाई जी पहुंच जाएगी। वहीं इसके बाद क्रिकेटर हरभजन सिंह ने उनका धन्यवाद भी किया।
Bhaji…Wil be delivered https://t.co/oZeljSBEN3
— sonu sood (@SonuSood) May 12, 2021
हरभजन सिंह ने सोनू सूद के लिए अपने ट्वीट में लिखा कि, शुक्रिया मेरे भाई भगवान आपको और अधिक शक्ति प्रदान करें। सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह और सोनू सूद का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं कई लोगों ने कमेंट करते हुए अभिनेता सोनू सूद की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। कोरोना वायरस से जंग में भारत की लोगों की मदद करने के लिए अभिनेता सोनू सूद एक बड़ा और अहम रोल निभा रहे हैं। सोनू सूद जनता की सेवा के लिए विदेशों से भी मदद मांग रहे हैं। बता दें कि अभिनेता सोनू सूद ने देश में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए अन्य देशों से ऑक्सीजन प्लांट लेने का फैसला किया है। उन्होंने भारत में अलग-अलग जगहों पर प्लांट लगाने की प्लानिंग कर रहे है। सोनू सूद फ्रांस और अन्य देशों से ऑक्सीजन प्लांट ला रहे हैं।
Nora Fatehi: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपत में हुई नोरा फतेही की एंट्री
Rajinikanth: थलाइवा रजनीकांत ने लगवाई कोविड वैक्सीन, बेटी ऐश्वर्या ने दी जानकारी