Samachar Nama
×

Bengaluru Violence: कांग्रेस का पूर्व मेयर संपत राज गिरफ्तार, अस्पताल से हुआ था फरार……

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में इस साल 11 अगस्त को हुई हिंसा में पुलिस ने कांग्रेस पार्षद आर संपत राज को गिरफ्तार कर लिया है। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, संपतराज देवरा जीवनहल्ली नगरपालिका वार्ड से कांग्रेस पार्षद है। उन्हें बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है। संपतराज
Bengaluru Violence: कांग्रेस का पूर्व मेयर संपत राज गिरफ्तार, अस्पताल से हुआ था फरार……

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में इस साल 11 अगस्त को हुई हिंसा में पुलिस ने कांग्रेस पार्षद आर संपत राज को गिरफ्तार कर लिया है। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, संपतराज देवरा जीवनहल्ली नगरपालिका वार्ड से कांग्रेस पार्षद है। उन्हें बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है। संपतराज की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। पुलिस के शिकंजे से पहले संपतराज एक नीजि अस्पताल से फरार हो गए थे। जहां पर उन्हें कोरोना महामारी के उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।

Bengaluru Violence: कांग्रेस का पूर्व मेयर संपत राज गिरफ्तार, अस्पताल से हुआ था फरार…… पुलिस ने सोमवार को बताया था कि हिंसा की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा ने रियाजुद्दीन को भी गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि संपतराज औऱ पार्षद अब्दुल रकीब जाकिर की पिछले महीने शहर से भागने में मदद की थी। पुलिस के अनुसार, रियाजुद्दीन अपनी कार में राज और जाकिर को नगरहोले के पास एक फार्महाउस में ले गया था। उन्हें कुछ दिन तक पनाह दी। नगरहोले एक राष्ट्रयी उद्यान है जो मैसूरू और कोडागु जिलों में फैला है। अगस्त के महीने में भड़की हिंसा मामले में दोनों ने फरार चल रहे थे।

Bengaluru Violence: कांग्रेस का पूर्व मेयर संपत राज गिरफ्तार, अस्पताल से हुआ था फरार……

बता दें कि पुलकेशीनगर से कांग्रेस के विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे ने सोशल मीडिया पर कथित तौर से भड़काऊ पोस्ट की थी। इसके बाद हिंसा भड़क उठी थी। हिंसक हुई भीड़ ने विधायक के घर को आग के हवाले कर दिया था। मामले के आरोप पत्र के अनुसार, कांग्रेस पार्षद राज ने जाकिर के साथ मिलकर विधायक को राजनीतिक तौर पर खत्म करने के लिए हिंसा की साजिश रची थी।

Read More…
Agusta Westland Deal: कमलनाथ पर एक और आफत, अगस्ता केस में बेटे का नाम आया सामने
BJP Bihar Challenge: बिहार में बन गई NDA सरकार, लेकिन बीजेपी के सामने आई ये बड़ी चुनौती…

Share this story