Samachar Nama
×

माथे पर तिलक लगाना माना जाता हैं शुभ, मिलते है कई सारे लाभ…

हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाना बहुत ही शुभ और लाभदायक माना जाता हैं। वही यह भी कहा जाता हैं। कि व्यक्ति अगर अपने माथे पर तिलक लगाता हैं। तो उसे सभी देवी—देवताओं की पूर्ण कृपा व आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। वही साथ ही साथ व्यक्ति के जीवन में सभी सकारात्मक और शुभ कार्यों

हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाना बहुत ही शुभ और लाभदायक माना जाता हैं। वही यह भी कहा जाता हैं। कि व्यक्ति अगर अपने माथे पर तिलक लगाता हैं। तो उसे सभी देवी—देवताओं की पूर्ण कृपा व आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। वही साथ ही साथ व्यक्ति के जीवन में सभी सकारात्मक और शुभ कार्यों की शुरूवात हो जाती हैं।

वही सनातन धर्म में तिलक लगाने के बारे में यह भी कहा जाता हैं,कि इसको लगाने से व्यक्ति का मन और मस्तिक दोनो ही शीतल बना रहता हैं। वही जो कोई अपने माथे पर तिलक लगाता हैं,उसके ऊपर नकारात्मक शक्तियों या फिर कोई बाहरी हवा हावी नहीं हो पाती हैं। मस्तिष्क पर सफेद रंग के चंदन का तिलक लगाने से भगवान ​शिव बहुत ही प्रसन्न हो जाते हैं। वही इसे लगाने से मन में शांति और एकाग्रता बनी रहती हैं। वही अगर कोई व्यक्ति लाल रंग की रोली का तिलक लगाता हैं,तो इससे मां दुर्गा और भगवान गणेश का आशीर्वाद और कृपा प्राप्त कि जा सकती हैं और इनकी पूजा से लाभ भी प्राप्त होता हैं।

वही अगर मस्तिक पर पीले चंदन का तिलक लगाया जाएं तो यह बहुत ही अच्छा और लाभकारी माना जाता हैं। इसे आप रोज अपने माथे पर लगा सकते हैं। वही हल्दी का तिलक लगाना भी शुभ माना जाता हैं,क्योंकि हल्दी का तिलक लगाने से आपकी कुंडली के बृहस्पति गृह को शांत करने में मदद प्राप्त हो सकती हैं। वही महाबली हनुमान जी को अर्पण किए जाने वाले चमेली का तेल मिलाकर सिंदूर लगाना भी बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता हैं। इसे आप हनुमान जी को समर्पित कर अपने माथे पर लगाए तो हनुमान जी कि कृपा आप पर हमेशा ही बनी रहेगी

 

Share this story