Samachar Nama
×

हमेशा फायदेमंद कही जाने वाली तुलसी से होते हैं कुछ नुकसान भी, जानिए यह अनोखा खुलासा

तुलसी की पत्तियां खाने से हमारे स्वास्थ्य को बहुत सारे फायदे होते हैं, तभी तो इसे आयुर्वेद में खास स्थान दिया गया है। हर भारतीय घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगा हुआ होता है। घर के लोग तुलसी की पूजा करने के साथ ही उसके औषधीय गुणों का भी भरपूर उपयोग करते हैं। लेकिन
हमेशा फायदेमंद कही जाने वाली तुलसी से होते हैं कुछ नुकसान भी, जानिए यह अनोखा खुलासा

तुलसी की पत्तियां खाने से हमारे स्वास्थ्य को बहुत सारे फायदे होते हैं, तभी तो इसे आयुर्वेद में खास स्थान दिया गया है। हर भारतीय घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगा हुआ होता है। घर के लोग तुलसी की पूजा करने के साथ ही उसके औषधीय गुणों का भी भरपूर उपयोग करते हैं। लेकिन इस बीच आपने कभी भी यह नहीं सोचा होगा कि तुलसी की पत्तियां खाने से हमारे शरीर को कई नुकसान भी हो सकते हैं।

हमेशा फायदेमंद कही जाने वाली तुलसी से होते हैं कुछ नुकसान भी, जानिए यह अनोखा खुलासा

जी हां, दोस्तों तुलसी के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। हालांकि ढेरों फायदों और दिव्य धार्मिक दर्जे के कारण तुलसी के बारे में यह नहीं जान पाते हैं कि इस पौधे के भी कुछ नुकसान हो सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि तुलसी की पत्तियां खाने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं।

हमेशा फायदेमंद कही जाने वाली तुलसी से होते हैं कुछ नुकसान भी, जानिए यह अनोखा खुलासा

हम आपको बता दे कि तुलसी की पत्तियां गर्भवती महिलाओं के लिए काफी नुकसानदायक होती है। जी हां, तुलसी के पत्ते गर्भ में पल रहे भ्रूण को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इतना ही नही कुछ गंभीर मामलों में तो गर्भपात तक का खतरा उत्पन्न हो जाता है। इस खतरनाक नुकसान की वजह तुलसी में पाया जाने वाला ऐस्ट्रागॉल नामक तत्व होता है। यह तत्व गर्भाशय में सिकुड़न पैदा करता है। इस वजह से गर्भावस्था में स्त्रियों को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है।हमेशा फायदेमंद कही जाने वाली तुलसी से होते हैं कुछ नुकसान भी, जानिए यह अनोखा खुलासा

यह बात हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि हाल ही में किए गए एक अध्यनन में सामने आई है। नए शोध के मुताबिक इस बात का खुलासा हुआ है कि तुलसी की पत्तियों का ज्यादा सेवन करने से खून में शुगर का स्तर बहुत कम हो जाता है। ऐसे में अगर कोई डायबिटीज रोगी पहले से ही दवाईयां ले रहा है तो दवा के साथ तुलसी की पत्तियां खाने से शरीर में शुगर लेवल हद से ज्यादा घट सकता है। इससे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचता है।

Share this story