Samachar Nama
×

बेलारूस: राष्ट्रपति चुनाव के बाद से प्रदर्शन जारी, तीन दिन में 6 हजार लोग गिरफ्तार

बेलारूस में चुनाव परिणाम के बाद से विरोध प्रदर्शन जारी है। चुनाव के नतीजे आने के बाद से लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। तीन दिन के भीतर 6 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही विपक्षी नेता स्वेतलाना तिखानोव्सना ने देश छोड़ दिया है। एक वीडियो में बताया गया
बेलारूस: राष्ट्रपति चुनाव के बाद से प्रदर्शन जारी, तीन दिन में 6 हजार लोग गिरफ्तार

बेलारूस में चुनाव परिणाम के बाद से विरोध प्रदर्शन जारी है। चुनाव के नतीजे आने के बाद से लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। तीन दिन के भीतर 6 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही विपक्षी नेता स्वेतलाना तिखानोव्सना ने देश छोड़ दिया है। बेलारूस: राष्ट्रपति चुनाव के बाद से प्रदर्शन जारी, तीन दिन में 6 हजार लोग गिरफ्तार

एक वीडियो में बताया गया कि उनके बच्चों को खतरा बना हुआ था। उन्हें धमकियां दी जा रही थी।बेलारूस में 9 अगस्त को छठी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे। इन चुनावों में राष्ट्रपति लुकाशेंको ने 80.23 फीसदी वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। जबकि विपक्षी स्वेतलाना को 9 फीसदी वोट मिले थे। इसके बाद राष्ट्रपति लुकाशेंको पर चुनाव में धांधली का आरोप लग रहा है। 65 वर्षीय लुकाशेंकों लगातार छठी बार राष्ट्रपति चुनाव जीते हैं। उन्होंने अपनी विपक्षी 37 वर्षीय स्वेतलाना को हरा दिया। स्वेतलाना ने चुनाव के नतीजों को मानने से इनकार कर दिया है।

बेलारूस: राष्ट्रपति चुनाव के बाद से प्रदर्शन जारी, तीन दिन में 6 हजार लोग गिरफ्तार

रूस की पश्चिमी सीमा से सटे बेलारूस को आजादी का दर्जा 1991 को सोवियत संघ से हासिल हुआ । इसके बाद 1994 में पहली बार यहां राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव गुए।1994 से लेकर अब तक पांच बार राष्ट्रपति के लिए चुनाव हो चुके हैं लेकिन हमेशा जीत का सेहरा लुकाशेंकों के माथे पर बंधता है। लुकाशेंको को तानाशाह के रूप में देखा जाता है। हर बार हुए चुनावों में उन पर धांधली के आरोप लगते रहे हैं।

Read More….
दक्षिण सूड़ान: सैनिकों और नागरिकों के बीच जमकर हिंसा, 127 लोगों की गई जान
Rajasthan: बसपा के 6 विधायकों के कांग्रेस में विलय पर आज सुप्रीम कोर्ट और HC में सुनवाई…

Share this story