Samachar Nama
×

दादरा नागर हवेली के सांसद की संदिग्ध मौत, मुंबई के होटल में मिला शव…

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को दादरा नागर हवेली के सांसद मोहन भाई सांजीभाई डेलकर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी मुताबिक, मुंबई के होटल में उनका शव मिला है। उनकी आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार,
दादरा नागर हवेली के सांसद की संदिग्ध मौत, मुंबई के होटल में मिला शव…

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को दादरा नागर हवेली के सांसद मोहन भाई सांजीभाई डेलकर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी मुताबिक, मुंबई के होटल में उनका शव मिला है। उनकी आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, सांसद मोहनभाई डेकर की मौत की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

दादरा नागर हवेली के सांसद की संदिग्ध मौत, मुंबई के होटल में मिला शव…

इसके बाद शव को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में लगी है कि सांसद की मौत के पीछे असल वजय क्या है। क्या सांसद मोहनभाई डेलकर ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने उनकी हत्या की है। बता दें कि 58 साल की उम्र में मोहन डेलकर दादरा और नागर हवेली लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद थे। साल 1989 में मोहन डेलकर की पहली बार इस संसदीय क्षेत्र से चुने गए थे। मोहनभाई सांजीभाई डेलकर ने बतौर ट्रेड यूनियन लीडर शुरू किया था।

दादरा नागर हवेली के सांसद की संदिग्ध मौत, मुंबई के होटल में मिला शव…

राजनीतिक सफर शुरू करने के बाद से मोहनभाई डेलकर छह बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। साल 1989 में डेलकर पहली बार दादरा नगर हवेली से लोकसभा के लिए निर्दलीय सांसद के तौर पर चुने गए। साल 1991 और 1996 में उन्होने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीता। साल 1998 में मोहनभाई बीजेपी के टिकट पर लोकसभा पहुंचे थे। इसके एक साल 1999 में निर्दलीय और 2004 में भारतीय नवशक्ति पार्टी के चिन्ह पर लोकसभा चुनाव जीता और साल 2020 मे वह जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए थे।

Share this story