Samachar Nama
×

#MeToo टाइगर श्रॉफ की इस एक्ट्रेस ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन का कहर अब तक जारी है। इस आंधी ने अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। इसमें कई मशहूर लोगों को बेनकाब कर दिया है। इस लिस्ट में अभिनेता से लेकर निर्देशक और प्रोड्यूसर से लेकर सिंगर तक शामिल है। अब एक और नाम शामिल हो गया है।
#MeToo टाइगर श्रॉफ की इस एक्ट्रेस ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन का कहर अब तक जारी है। इस आंधी ने अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। इसमें कई मशहूर लोगों को बेनकाब कर दिया है। इस लिस्ट में अभिनेता से लेकर निर्देशक और प्रोड्यूसर से लेकर सिंगर तक शामिल है। अब एक और नाम शामिल हो गया है। टाइगर श्रॉफ की मशूहर फिल्म बागी 2 की अभिनेत्री ने असिस्टेंट डायरेक्टर अदनाना शेख पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जिस अभिनेत्री ने आरोप लगाया है उसका नाम तान्या पॉल सिंह है, जो बागी 2 की दूसरी लीड अभिनेत्री है। तान्या ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आपबीती सुनाई है। #MeToo टाइगर श्रॉफ की इस एक्ट्रेस ने लगाया छेड़छाड़ का आरोपतान्या ने लिखा कि, यह सब ‘बागी 2’ फिल्म की शुरुआत में हुआ। राइटर और डायरेक्टर के साथ हुई मीटिंग में बीच में ही मेरी ब्रॉ से छेड़छाड़ करते थे। वह मेरी जांघ पर तेजी से हाथ मारते थे। वहां पर मौजूद 3 असिस्टेंट डायरेक्टर जिनमें से महिलाएं और पुरुष भी शामिल हैं उन्होंने पूरा वाकया देखा था। सभी महिलाएं कहती थीं कि क्या उन्हें प्रोफेनशल तौर पर फिजिकली कितनी दूरी बनानी चाहिए इसके बारे में नहीं पता।#MeToo टाइगर श्रॉफ की इस एक्ट्रेस ने लगाया छेड़छाड़ का आरोपतान्या ने लिखा कि, इस बात को एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर को बताया। वह महिलाओं का सपोर्ट करती हैं। उन्होंने कहा कि उनसे जितना हो सकता है वह मदद करेंगी, साथ ही कहा कि आपको पता है मैं ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। हम लोग सब कुछ जानते हैं। वह डायरेक्टर के रिश्तेदार हैं और वह उन पर अंधा विश्वास करते हैं। वह 6 फिट के हैं और अगर मैं कोशिश भी करती उन्हें चाटा मारने की तो मेरे हाथ उनके चेहरे तक नहीं पहुंच पाते।#MeToo टाइगर श्रॉफ की इस एक्ट्रेस ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

तान्या ने आगे लिखा कि, शूट के आखिरी दिन मैंने काले रंग का टॉप पहना हुआ था। उन्होंने कहा कि यह शूट के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने ब्रॉ पर हाथ लगाते हुए कहा। शूट के आखिरी दिन मैंने बड़ी हिम्मत जुटाकर उनसे कहा यह सब सेट पर करना बंद करिए। वह मसाज करने के लिए कहते थे और हर महिला से कहते थे।
तान्या यही नहीं रूकी उन्होंने आगे लिखा कि, इन सबसे मेरे स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ा है। मेरा 10 किलो वजन बढ़ गया। मैं 6 महीने तक डिप्रेशन में थी। इन 6 महीनों में मुझे अहसास हुआ कि अगर आप इंडस्ट्री में किसी बड़े शख्स के रिश्तेदार न हो तो अच्छे काम के बावजूद बहुत कुछ झेलना पड़ता है। आपको बता दें कि बागी 2 इस साल की सबसे मशहूर फिल्म है। जिसमें टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी मुख्य किरदार में नजर आए हैं।

Share this story