Samachar Nama
×

Auto Expo 2020 में कई दिग्गज कंपनियां क्यों नहीं ले रही हिस्सा

2020 ऑटो एक्सपो का आयोजन में दुनियाभर की कंपनियां भाग लेगी। ऑटो एक्सपो में वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी जगह पक्की कर ली है लेकिन देश की कई प्रमुख कंपनियों के हिस्सा नहीं लेने से सवाल खड़े हो रहे हैं। टोयटा, फोर्ड, होंडा कार, निशान और अशोक ली-लेंड ने ऑटो एक्सपो 2020 से दूरी बनाई है।
Auto Expo 2020 में कई दिग्गज कंपनियां क्यों नहीं ले रही हिस्सा

2020 ऑटो एक्सपो का आयोजन 5 फरवरी से शुरू होने जा रहा है जो 12 फरवरी तक चलेगा। इस ऑटो शो के दौरान दुनियाभर की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां भाग लेकर अपने वाहनों का प्रदर्शन करने वाली है। ऑटो एक्सपो की तारीख निश्चित होने के बाद ऑटो एक्सपो में वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। ऑटो एक्सपो में हिस्सेदारी को लेकर रिजेस्ट्रेशन का कार्य जोरों पर है। कई कंपनियां भारतीय ऑटो बाजार की और रूख कर रही है। लेकिन भारत की प्रमुख कंपनियों के हिस्सा नहीं लेने को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

Auto Expo 2020 में कई दिग्गज कंपनियां क्यों नहीं ले रही हिस्सा

चौपहिया वाहन निर्माता कंपनियों में टोयटा, फोर्ड, होंडा कार, निशान और अशोक ली-लेंड ने ऑटो एक्सपो 2020 से दूरी बनाई है और आयोजन में भाग नहीं लेने का मन बना लिया है। बिक्री के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटो कोर्पोरेशन और प्रतिद्वंदी कंपनी होंड़ा इस ऑटो एक्सपो की भागीदार नहीं बन रही है।

Auto Expo 2020 में कई दिग्गज कंपनियां क्यों नहीं ले रही हिस्सा

ऑटो विश्लेषकों की मानें तो भारत की दिग्गज कंपनियों के ऑटो एक्सपो में भाग नहीं लेने के पीछे कई तर्क दिए हैं। ऑटो एक्सपो 2020 इवेंट बहुत बड़ा  है। इस शो में भाग लेने के लिए काफी खर्चे को वहन करना पड़ता है। इस आयोजन के दौरन ट्रांसपोर्ट, स्टॉल की बुकिंग किराया और वाहनों की प्रदर्शनी आदि पर वाहन निर्माता कंपनिया भारी भरकम रकम को खर्च करती है। ऑटो सेक्टर के वाहनों की बिक्री में 2019 के दौरान बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते साल वाहनों की बिक्री के आए आंकड़े देश की दिग्गज कंपनियों को ऑटो एक्सपो का हिस्सा बनने पर ब्रेक लगाने में सफल साबित होते दिख रहे हैं।

2020 ऑटो एक्सपो का आयोजन में दुनियाभर की कंपनियां भाग लेगी। ऑटो एक्सपो में वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी जगह पक्की कर ली है लेकिन देश की कई प्रमुख कंपनियों के हिस्सा नहीं लेने से सवाल खड़े हो रहे हैं। टोयटा, फोर्ड, होंडा कार, निशान और अशोक ली-लेंड ने ऑटो एक्सपो 2020 से दूरी बनाई है। Auto Expo 2020 में कई दिग्गज कंपनियां क्यों नहीं ले रही हिस्सा

Share this story