Samachar Nama
×

ऑस्ट्रेलिया सीरीज: जानिए पहले 3 वनडे में क्यों नहीं खेल पाएंगे शिखर धवन?

बुधवार को मजाकिया तौर पर सभी न्यूज चैनल्स ने शिखर धवन के बाइक से टकराने की खबर चला रखी थी। लेकिन आज सचमुच में टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। आपको जानकारी के लिए बतादें कि टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले तीन वनडे में नहीं खेल पाएंगे।

दरअसल शिखर धवन की पत्नी आएशा बीमार हो गई हैं। ऐसे में धवन ने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी जिससे राष्ट्रीय चयन समिति ने स्वीकार कर लिया है। इस ऑस्ट्रेलिया सीरीज में शिखर धवन की जगह बतौर सलामी बल्लेबाज कौन क्रिकेटर टीम में शामिल होगा अभी इस बात की घोषणा नहीं की गई है।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान खेलने वाली इंडियन टीम कुछ इस प्रकार है—
विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल,रोहित शर्मा, केदार जाधव, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, अजिंक्य रहाणे, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी और उमेश यादव।

गौरतलब है कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। शिखर धवन ने श्रीलंका के विरूद्ध खेले गए टेस्ट सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा कुल 358 रन बनाए थे। यहीं नहीं श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी 132 रन की जबरदस्त पारी खेली थी।

श्रीलंका दौरे के समय भी शिखर धवन इंडिया वापस लौट आए थे। आपको बतादें कि शिखर धवन अपनी बीमार मां की सेवा करने के लिए श्रीलंका दौरा खत्म होने से पहले ही इंडिया आ गए थे।

खेल से जुड़ी खबरों की लेटेस्ट जानकारी पाएं

हमारे FB पेज पे. अभी LIKE करें – समाचारनामा

Share this story