Samachar Nama
×

अंतरिक्ष में जाम नहीं छलका सकते हैं अंतरिक्षयात्री

जयपुर। अंतरिक्ष की अनंत गहराई में रहना अपने आप में एक चुनौती पूर्ण कार्य है। केवल एक एस्ट्रोनॉट ही यह बात समझ सकता है कि स्पेस में रहना कितना तनावपूर्ण होता है। ऐसे में कई लोगों के मन में एक सवाल अक्सर उठता है कि क्या अंतरिक्ष यात्री स्पेस के तनाव से मुक्त रहने के
अंतरिक्ष में जाम नहीं छलका सकते हैं अंतरिक्षयात्री

जयपुर। अंतरिक्ष की अनंत गहराई में रहना अपने आप में एक चुनौती पूर्ण कार्य है। केवल एक एस्ट्रोनॉट ही यह बात समझ सकता है कि स्पेस में रहना कितना तनावपूर्ण होता है। ऐसे में कई लोगों के मन में एक सवाल अक्सर उठता है कि क्या अंतरिक्ष यात्री स्पेस के तनाव से मुक्त रहने के लिए पैग मार सकते हैं? लेकिन हम आपको बता दे कि यह बिल्कुल भी संभव नहीं है।अंतरिक्ष में जाम नहीं छलका सकते हैं अंतरिक्षयात्री

अंतरिक्षयात्रियों को अंतरिक्ष में शराब पीने की अनुमति नहीं है। हालांकि इसके पीछे कई कारण हैं। सबसे पहली वजह की अगर हम बात करे तो वह यह है कि आम तौर पर कोई भी सरकारी एजेंसी अपने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर शराब पीने की अनुमति दे ही नही सकती है। यह बात धरती के साथी ही अंतरिक्ष में भी लागू होती है। क्योंकि अधिक ऊंचाई पर पी गई शराब से ज्यादा नशा होता है।अंतरिक्ष में जाम नहीं छलका सकते हैं अंतरिक्षयात्री

इस बात से जुड़ा एक औऱ वैज्ञानिक सच यह है कि अधिक ऊंचाई पर बिना पिए ही नशे की तरह लगता है। ऐसे में अगर वह बंदा पीने लग जाएगा तो फिर तो वह गया काम से। तभी तो हवाई जहाज में शराब नहीं परोसी जाती है। इतना ही नहीं अंतरिक्ष यात्रियों को तो माउथवॉश, परफ्यूम या आफ्टरशेव जैसी अहम ज़रूरी चीजें भी नहीं दी जाती है। क्योंकि इनमें भी कुछ मात्रा में अल्कोहल पाया जाता है।अंतरिक्ष में जाम नहीं छलका सकते हैं अंतरिक्षयात्री

इसके साथ ही एक अंतरिक्ष यात्री होना अपने आप में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसी वजह से भी अंतरिक्षयात्रियों को शराब पीने की अनुमति नहीं है। जिस प्रकार एक आम जेट पायलट फ्लाइट के दौरान शराब का सेवन नहीं कर सकता है, उसी तरह यह नियम अंतरिक्ष यात्रियों पर भी लागू होता है।

Share this story