Samachar Nama
×

ऐसी जमीन में घर बनाने से हो जाएंगे बर्बाद

जयपुर। घर बनाने के लिए जमीन देखते समय जमीन के साथ साथ उस के आसपास के वातावरण पर भी ध्यान दें। इसलिये घर बनाने से पहले घर से संबंधित सारी बातों को ध्यान में रखना जरुरी है। ताकि खुशियों का घर आप के लिये सदैव खुशहाली लाएं। अक्सर कई लोग जानकारी के अभाव में घर
ऐसी जमीन में घर बनाने से हो जाएंगे बर्बाद

जयपुर। घर बनाने के लिए जमीन देखते समय जमीन के साथ साथ उस के आसपास के वातावरण पर भी ध्यान दें। इसलिये घर बनाने से पहले घर से संबंधित सारी बातों को ध्यान में रखना जरुरी है। ताकि खुशियों का घर आप के लिये सदैव खुशहाली लाएं।

अक्सर कई लोग जानकारी के अभाव में घर बनाते समय वास्तु की गलती कर देते हैं। हम में से कई लोग जमीन के वास्तु पर ध्यान नहीं देते। आज इस लेख मे हम जमीन से संबंधित कुछ खास बातों को बता रहें हैं।

ऐसी जमीन में घर बनाने से हो जाएंगे बर्बाद

 

  • कभी भी दो बडे़ मकानों के बीच छोटा और दबा हुआ मकान न खरीदें। ऐसे घर में रहने वालों को मानसिक दबाव रहता है।
  • जमीन के दक्षिण और पश्चिम दिशा की ओर बड़े भवन, पर्वत और पेड़ का होना शुभ माना जाता है। ऐसाी जगह पर धन, स्वास्थ्य और समृद्धि मिलती है। घर के उत्तर और पूर्वी दिशा में बड़े भवन, पहाड़ और पेड़ का होना अशुभ माना जाता है।

ऐसी जमीन में घर बनाने से हो जाएंगे बर्बाद

  • जमीन के उत्तर या पूर्व दिशा में जल स्त्रोत का होना शुभ रहता है। जमीन के दक्षिण या पश्चिम भाग में पानी का स्रोत्र अशुभ माना जाता है।
  • जमीन के आगे या पीछे मंदिर का होना शुभ नहीं माना जाता है। घर में मंदिर या धार्मिक स्थल की परछाई नहीं पड़नी चाहिए।

ऐसी जमीन में घर बनाने से हो जाएंगे बर्बाद

  • पानी इकट्ठा होने वाली जमीन पर घर न बनाएं। ऐसी जमीन को वास्तु के अनुसार अच्छी नहीं होती, इसके साथ ऐसी जगह बिमारियों का घर भी होती है।
  • जमीन के आसपास शमशान घाट, कब्रस्थान या समाधि नहीं होनी चाहिए। जमीन के आस पास पीपल और बड़ के पेड नहीं होने चाहिए।

Share this story