घर में है बीमारी का वास तो 1 रुपए के सिक्के से करना होगा यह छोटा सा काम
जयपुर। हम सभी लोग जीवन में सुख सुविधा पाना चाहते है। हम सभी को जीवन में सुख और शान्ति मिलती हैं। लेकिन कई बार लाख प्रयास करने के बाद भी जीवन में परेशानी पीछा नहीं छोड़ती एक के बाद एक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई बार तो परेशानी आसानी से पीछा
जयपुर। हम सभी लोग जीवन में सुख सुविधा पाना चाहते है। हम सभी को जीवन में सुख और शान्ति मिलती हैं। लेकिन कई बार लाख प्रयास करने के बाद भी जीवन में परेशानी पीछा नहीं छोड़ती एक के बाद एक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई बार तो परेशानी आसानी से पीछा नहीं छोड़ती, इसके लिए आज हम इस लेख में आपको आसान सा उपाय बता रहें हैं जिसे करने में आपको अपना ज्यादा पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।
- घर में सुख-शांति और पैसों की कमी की परेशानी को दूर करने के लिए आपको अपने घर के उस बर्तन से पानी लेना होगा जिस बर्तन से पानी निकाल कर पूरे घर के लोग पीते हैं। इसमें से एक लोटा पानी निकाल कर घर के चारों कोनों में डालें इसके साथ ही घर के बीचों-बीच भी इस पानी का छिड़काव करें ऐसा करने से घर से जल्दी ही परेशानी दूर भागने लगती है। इस काम को रात के 12 से 3 के बीच में करना शुभ रहता है, इस समय करने से काम के सफल होने की संभावना ज्यादा रहती है।
- अगर घर में कोई लम्बे समय से बीमार चल रहा है तो बीमार व्यक्ति की तकिए के नीचे रात को 1 रुपये का सिक्का रख दें और अगली सुबह दिन उस सिक्के को श्मशान में फेंक दें ऐसा करने से बीमारी धीरे धीरे दूर भागने लगेगी।
- पति पत्नि के संबंधो में हमेशा मधुरता बनाए रखने के लिए रोज एक गेंदे के फूल पर कुंकुम लगाकर तुलसी पर चढ़ाए। ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव कम होने लगता है।