Samachar Nama
×

आज इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जाने इससे जुडी मान्यता के बारे में

जयपुर। आज शनिवार के साथ अमावस्या भी है व इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी आज है। यह सूर्य ग्रहण उत्तरी गोलार्ध में सुबह के शुरुआती समय में दिखाई देगा। लेकिन भारत में आज लगने वाले सूर्य ग्रहण को देखा नहीं जा सकता है। लेकिन टाइम एंड डेट डॉट कॉम वेबसाइट के अनुसार भारत
आज इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जाने इससे जुडी मान्यता के बारे में

जयपुर। आज शनिवार के साथ अमावस्या भी है व इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी आज है। यह सूर्य ग्रहण  उत्तरी गोलार्ध में सुबह के शुरुआती समय में  दिखाई देगा। लेकिन भारत में आज लगने वाले सूर्य ग्रहण को देखा नहीं जा सकता है।

आज इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जाने इससे जुडी मान्यता के बारे में

लेकिन  टाइम एंड डेट डॉट कॉम वेबसाइट के अनुसार भारत के समयानुसार दोपहर 01:32:08 बजे शुरू से सूर्य ग्रहण शुरु होगा जो दोपहर करीब 03:16:24 मिनट तक रहेगा। लेकिन ग्रहण भारतिय समय के अनुसार शाम 5 बजे यह समाप्त हो जाएगा।

आज इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जाने इससे जुडी मान्यता के बारे में

आपको बता दें सूर्य ग्रहण हमेशा चंद्र ग्रहण के दो सप्ताह पहले या बाद में लगता है।  आज लगने वाले सूर्य पर ग्रहण  का कुल समय 3 घंटे 30 मिनट है। सूर्य ग्रहण की स्थिति तब बनती है जब सूर्य व पृथ्वी के मध्य चंद्रमा आ जाता है।

ग्रहण को लेकर क्या है मान्यता
सूर्य ग्रहण को लेकर अलग-अलग जगहों पर अलग अलग मान्यता हैं। भारत में सूर्य ग्रहण को लेकर माना जाता है कि दानव राहु और केतु ने सूर्य और चंद्रमा का पीछा किया और उन्हें निगल लिया। लेकिन, वह सूर्य को ज्यादा देर तक अपने पेट में नहीं कर रख पाए और सूर्य और चंद्रमा फिर से  प्रकट हो गए। इस कारण से सूर्य और चंद्रमा पर ग्रहण लगता है इस कारण से कुछ समय के लिए इन दोनों पर ग्रहण लगने से अंधकार फैलता है।

आज इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जाने इससे जुडी मान्यता के बारे में

आज लगने वाला  सूर्य ,चन्द्र ,बुध तथा राहु का संचरण कर्क राशि मे होगा तथा वक्री मंगल एवं केतु का संचरण मकर में हो रहा है। इस प्रकार चन्द्र ,सूर्य ,बुध ,मंगल के राहु -केतु के प्रभाव में होने से ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पडेगा। कुछ के लिए ग्रहण शुभ होगा तो कुछ के लिए ग्रहण अशुभ होगा।

Share this story