अगर कभी उठाए हैं सड़क पर गिरे पैसे, तो इसे जरूर पढ़े
कई बार अचानक और अप्रतयाशित रूप से अगर कही से धन-लाभ हो जाए तो यह बहुत रोमांचक कर देने वाला अनुभव होता हैं। इससे भी अधिक खास अनुभव वो होता हैं,जब आपको राह हैं,पर चलते हुए कुछ पैसे मिल जाते हैं। कई लोग सड़क किनारे गिरे इन रुपयों को उठाकर अपने निजी काम में लेते हैं। वही कई लोग इन्हें उठाकर किसी धार्मिक कार्य में लगाते हैं,या किसी जरूरतमंद को दे देते है। ऐसे में ये सड़क में पड़े पैसे किस बात का संकेत करते हैं।
नोट या फिर सिक्के—
आपको जो पैसे रास्ते में मिले हैं,उनका आपके ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा,यह दो बातों पर आधारित होते हैं। पहली तो ये कि जब आपको वो मिले तब आपके दिमाग में क्या चल रहा था और दूसरा ये आपको नोट मिला हैं,या सिक्का। अगर आपको कोई सिक्का प्राप्त हुआ हैं,तो इसका संबंध नई शुरूआत से होता हैं। आप अगर किसी नई योजना को साकार करना चाहते हैं,तो उसके लिए अब सही वक्त आ गया हैं। यह सफलता, प्रगति और उपलब्धियों की निशानी हैं।
वही अगर आपको कोई नोट प्राप्त हुआ हैं,तो इसका अर्थ यह मतलब हैं,कि आपको अपनी परिस्थितियों को गंभीरता से देखने की जरूरत हैं। आपको अपने ऊपर विश्वास करते हुए अपने निर्णयों को कार्यरूप देने की आवश्यकता हैं। आपको मनचाही सफलता अवश्य प्राप्त होगीं। मगर आप अपने ऊपर नियंत्रण और विश्वास दोनों ही बनाए रखें।
सड़क पर पड़ा हुआ पैसा एक और बात का संकेत भी हो सकता हैं,शायद आपके पूर्वज आपको इन सिक्कों के द्वारा अपना आशीर्वाद आप तक पहुंचाना चाहते हैं। वही इसका संबंध पारलौकिक शक्तियों के साथ भी हो सकता हैं।