Samachar Nama
×

एशियाई खेल : तीन खेलों में साथ दिखेगी संयुक्त कोरियाई टीम

दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के एथलीट इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों में तीन खेलों में संयुक्त रूप से हिस्सा लेंगे। एशिया ओलम्पिक परिषद (ओसीए) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। परिषद ने कहा कि संयुक्त कोरियाई प्रतिभागी छह स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। ओसीए ने एक बयान में कहा, “इतिहास में यह पहली बार
एशियाई खेल : तीन खेलों में साथ दिखेगी संयुक्त कोरियाई टीम

दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के एथलीट इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों में तीन खेलों में संयुक्त रूप से हिस्सा लेंगे। एशिया ओलम्पिक परिषद (ओसीए) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। परिषद ने कहा कि संयुक्त कोरियाई प्रतिभागी छह स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

ओसीए ने एक बयान में कहा, “इतिहास में यह पहली बार है जब दोनों देश एकजुट होने के लिए खेलों की शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।”

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन को आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया है।

ओसीए की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 18 अगस्त से दो सितंबर तक होने वाले एशियाई खेलों में ओलम्पिक समिति के 45 देशों के करीब 11,300 एथलीट भाग लेंगे।

खेलों का आयोजन मुख्य रूप से राजधानी जकार्ता में होगा जबकि वेस्ट जावा शहर इसमें मदद करेंगे। एशियाई खेलों में 40 खेलों का आयोजन होगा।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story

Tags