Samachar Nama
×

एशियाई एथलेटिक्स : दुती ने 200 मी. रेस में जीता कांस्य पदक

एशियाई खेलों में दो पदक जीतने वाली भारतीय महिला एथलीट दुती चंद ने यहां जारी 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में बुधवार को कांस्य पदक जीता। 23 वर्षीय दुती ने यहां खलीफा स्टेडियम में महिलाओं की 200 मीटर रेस में 23.24 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। उनका सीजन का यह सर्वश्रेष्ठ
एशियाई एथलेटिक्स : दुती ने 200 मी. रेस में जीता कांस्य पदक

एशियाई खेलों में दो पदक जीतने वाली भारतीय महिला एथलीट दुती चंद ने यहां जारी 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में बुधवार को कांस्य पदक जीता।

23 वर्षीय दुती ने यहां खलीफा स्टेडियम में महिलाओं की 200 मीटर रेस में 23.24 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

उनका सीजन का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है लेकिन वह विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। प्रतियोगिता में भारत का यह 14वां पदक है।

दुती ने पदक जीतने के बाद कहा, “वास्तव में मैं बहुत खुश हूं। मैं 100 मीटर में पदक जीतने से चूक गई थीं लेकिन मैंने काफी प्रयास किया था। 200 मीटर में पदक जीतने को लेकर मैं ज्यादा आश्वस्त नहीं थी। मैंने सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और मैं इससे खुश हूं।”

इससे पहले, दुती ने चैम्पियनशिप के पहले दिन रविवार को महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में अपना ही रिकार्ड तोड़कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। उन्होंने 11.28 सेकेंड के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और 100 मीटर की रेस के राउंड-1 के हीट-4 रेस जीती थी।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story

Tags