Samachar Nama
×

Maharashtra govt updates: महाराष्ट्र सरकार में फूट के आसार? मंत्री चव्हाण ने फंड नहीं देने के लगाए आरोप….

महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार में बड़ी फूट के आसार नजर आए हैं। कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण में लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने आरोप लगाया है कि सीएम उद्धव ठाकरे कांग्रेस कांग्रेस शासित नगर निगमों को फंड नहीं दे रहे। महाराष्ट्र विकास अघाड़ी में फूट के बादल उस समय छा गए
Maharashtra govt updates: महाराष्ट्र सरकार में फूट के आसार? मंत्री चव्हाण ने फंड नहीं देने के लगाए आरोप….

महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार में बड़ी फूट के आसार नजर आए हैं। कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण में लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने आरोप लगाया है कि सीएम उद्धव ठाकरे कांग्रेस कांग्रेस शासित नगर निगमों को फंड नहीं दे रहे। महाराष्ट्र विकास अघाड़ी में फूट के बादल उस समय छा गए जब शुक्रवार शाम को मराठवाड़ा में भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पूर्वी सीएम अशोक चव्हाण परभणी पहुंचे थे। यहां पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चव्हाण ने ये बयान जारी किया है।

Maharashtra govt updates: महाराष्ट्र सरकार में फूट के आसार? मंत्री चव्हाण ने फंड नहीं देने के लगाए आरोप….

चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस शासित नगर निगमों को मुख्यमंत्री से पैसा नहीं मिलता है। इसके चलते नांदेड़ को भी फंड नहीं मिल सका। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने अपनी कोशिश के बूते पर इसे फंड उपलब्ध करवाया है। चव्हाण ने आरोप लगाए हैं कि मेरा मानना है कि सत्ता में रहते हुए इलाके का विकास करना आवश्यक है। दुर्भाग्य से हमारे क्षेत्र नांदेड़ में कोरोना के लिए तय राशि का सिर्फ 30 फीसदी ही मिल पाया है। इसके लिए हम चाहते हैं कि मराठवाड़ा के लिए ज्यादा से ज्यादा फंड को सरकार उपलब्ध कराए।

Maharashtra govt updates: महाराष्ट्र सरकार में फूट के आसार? मंत्री चव्हाण ने फंड नहीं देने के लगाए आरोप….

चव्हाण के आरोपों पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अशोक चव्हाम ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए जो बातें कही है वो सरकार के लिए ठीक नहीं है। मुझे ऐसा लगता है कि चव्हाण जिस बारे में ये आरोप लगा रहे हैं वे मुख्यमंत्री ठाकरे से संबंधित नहीं है। महानगरपालिका की निधि के मामले को बातचीत के जरिए आसानी से सुलझाया जा सकता है।

Read More…
First Seaplane Service in India: देश के पहले सी-प्लेन को हरी झंडी, पीएम मोदी ने किया पहला सफर….
Indira Gandhi Death Anniversary: इंदिरा गांधी की हत्या और उसके बाद भयावहता को बयां करते वो 12 घंटे….

Share this story