Samachar Nama
×

Asha Bhosle Birthday: ‘इन आंखों की…’ लता के छोड़े गाने गाती थी आशा, बंड़े संघर्ष के बाद बनाई अपनी अलग जगह

आज बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज गायिका आशा भोसले का जन्मदिन है। आशा भोसले बॉलीवुड की ऐसी सिंगर है जिन्होंने अपनी जादुई आवाज का जादू हर किसी पर किया है। आज उनकी आवाज और गाने के दीवानों की संख्या करोड़ों में है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ
Asha Bhosle Birthday: ‘इन आंखों की…’ लता के छोड़े गाने गाती थी आशा, बंड़े संघर्ष के बाद बनाई अपनी अलग जगह

आज बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज गायिका आशा भोसले का जन्मदिन है। आशा भोसले बॉलीवुड की ऐसी सिंगर है जिन्होंने अपनी जादुई आवाज का जादू हर किसी पर किया है। आज उनकी आवाज और गाने के दीवानों की संख्या करोड़ों में है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बाते बातने जा रहे है जो इससे पहले शायद ही आपको पता हो। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आशा भोसले को आशा ताई के नाम से जानते है। आशा भोसले ने अपने करियर में अब तक 12000 से भी ज्यादा गानों को आवाज ​दी है। ऐसा नहीं है कि आशा भोसले सिर्फ हिंदी गाने के लिए ही मशहूर हैं उन्होंने हिंदी के अलावा और भी कई भाषाओं में गाने गाए है। जिसमे मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, तमिल, मलयालम जैसी 20 भाषाओं में गा चुकी है।Asha Bhosle Birthday: ‘इन आंखों की…’ लता के छोड़े गाने गाती थी आशा, बंड़े संघर्ष के बाद बनाई अपनी अलग जगह

सिर्फ इतना ही नहीं आशा भोसले ने अंग्रेजी और रूसी में भी गाने गए है। आशा भोसले ने अपने सिंगिंग करियर की शुरूआत साल 1947 में की थी। आशा भोसले मशहूर गायिका लता मंगेश्कर की छोटी बहन है। लता को बॉलीवुड में एक दिग्गज गायिका के रूप में जाना जाता है लता को गाने के ढेर सारे आफर मिलते थे लेकिना आशा के साथ ऐसा नहीं था। उनको गाने को आफर कम मिलते थे। आशा भोसले को एक सफल गायिका बनने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। वो अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के छोड़े हुए गाने गाती थी। जब आशा भोसले ने अपने करियर की शुरूआत की तब लता मंगेश्कर, शमशाद बेगम और गीता दत्त बॉलीवुड की टॉप सिंगर हुआ करती थी। ऐसे में आशा को अपनी जगह बनाने के लिए इनसे कड़ा मुकाबला करना पड़ता था। ऐसे में आशा भोसले ने कई आइटम सॉन्ग और कैबरे सॉन्ग को गाया। जब लता अपने करियर के टॉप पर थी तो वो किसी भी छोटी हिरोइन की आवाज बनना पसंद नहीं करती थी। वो हमेशा लीड अभिनेत्री को ही अपनी आवाज देती थी। Asha Bhosle Birthday: ‘इन आंखों की…’ लता के छोड़े गाने गाती थी आशा, बंड़े संघर्ष के बाद बनाई अपनी अलग जगहजिसकी वजह से कुछ आफर वो इसलिए ठुकरा देती थी। ऐसे में आशा भोसले ने उन गाने के आफर को स्वीकार किया और वो हेलेन जैसी अभिनेत्री की आवाज बनी। हालांकि हेलेन अपने समय की एक शानदार अभिनेत्री और डांसर हुआ करती थी। आशा भोसले को फिल्मों की वैम्पस के लिए गाने गाने पड़ते थे। आशा ताई को बॉलीवुड की सेकेंड ग्रेड की फिल्मों के गाने मिलने लगे ये वो गाने होते थे जो लता, गीता और शमशाद बेगम द्वारा रिजेक्ट कर दिए जाते थे। हालांकि इन्हीं गाने से आज आशा भोसले की पहचान है। आशा भोसले की आवाज में एक अलग तरह का जादू है। कई संगीतकार आशा भोसले की आवाज को पसंद करते थे जिसमे ओपी नय्यर का नाम शमिल है। ओपी नय्यर के ज्यादातर गाने आशा भोसले ने गाए है। ओपी नय्यर के साथ आशा ने लंबे समय तक काम किया था। आश भोसले के ऐसे कई गाने है जिसे आज भी लोग गुनगुनाते है।

जिसमे—
इन आंखों की मस्ती के।
चुरा लिया है तुमने जो दिल को

मेरा कुछ सामान

दिल चीज क्या है

दो लफ्जों की है ये दिल की कहानी

पिया तू अब तो आजा

ओ मेरे सोना रे

जाइये आप कहां जाएंगे

इशारों इशारों

Kangana Ranaut Y Security: केंद्र सरकार की तरफ से कंगना रनौत को Y श्रेणी सुरक्षा, संजय राउत से विवाद के चलते किया फैसला

kangana ranaut: शिवसेना नेता संजय राउत के हरामखोर वाले बयान पर कंगना रनौत का पलटवार

Balraj Syal: कॉमेडियन बलराज ने गुपचुप रचाई शादी, तोड़ दिया शहनाज गिल का दिल

Share this story