Samachar Nama
×

India China clash 2020: अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, चीनी सेना ने 5 भारतीयों को अगवा किया

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव बना हुआ है। लेकिन ताजा विवाद उस समय बन गया जब 29 और 30 अगस्त को पैंगोंग सेक्टर में चीन के सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की। इसके बाद 31 अगस्त को भी एलएसी पर उकसाने
India China clash 2020: अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, चीनी सेना ने 5 भारतीयों को अगवा किया

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव बना हुआ है। लेकिन ताजा विवाद उस समय बन गया जब 29 और 30 अगस्त को पैंगोंग सेक्टर में चीन के सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की। इसके बाद 31 अगस्त को भी एलएसी पर उकसाने वाली चीन की ओर से कार्रवाई की गई। लेकिन दोनों बार भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को पीछे हटा दिया।

India China clash 2020: अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, चीनी सेना ने 5 भारतीयों को अगवा किया

इसके बाद भारतीय सैनिकों ने पैंगोंग झील के दक्षिण हिस्से में हेलमेट, ब्लैक टॉप सहित चोटियों पर कब्जा कर लिया। अब चीन को पैंगोंग से हटाना भारत के लिए आसान हो गया है। इस बीच अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस के विधायक निनॉन्ग ईरिंग का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि अरुणाचल प्रदेश से सटी सीमा से चीन की सेना ने 5 लोगों को अगवा किया है। केंद्र सरकरा को जल्द इस मामले में दखल देने की जरूरत है। साथ ही उन पांच लोगों को चीन के चंगुल से छुड़ाना होगा।

India China clash 2020: अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, चीनी सेना ने 5 भारतीयों को अगवा किया

विधायक निनॉन्ग ने मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। तनातनी को लेकर चीन एलएसी से भारत का ध्यान भटकाने के लिए अरुणाचल प्रदेश सीमा पर हरकत कर रहा है। अब अरुणाचल प्रदेश में चीन अपना दबदबा बनाना चाहता है। चीन को अब कड़ा जवाब देने की जरूरत है। हालांकि कुछ महीने पहले भी ऐसी घटना सामने आई थी लेकिन चीन ने उसे रिलीज कर दिया था।

Read More…
Sushant Singh Rajput case: सुशांत केस में बड़ा खुलासा, ड्रग्स की खरीद-फरोख्त में शामिल थीं रिया
India China clash 2020: अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, चीनी सेना ने 5 भारतीयों को अगवा किया

Share this story