Samachar Nama
×

Indian Army Chief to visit Nepal: LAC तनाव के बीच थलसेना प्रमुख का नेपाल दौरा, PM ओली से करेंगे मुलाकात….

थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे 4 से 6 नवंबर तक नेपाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत नेपाली समकक्ष जनरल पूरन चंद थापा से मुलाकात करेंगे। इस बीच नेपाली सेना के आर्मी कमांडर एंड स्टाफ कॉलेज में एक संबोधन भी देंगे। नरवणे के काठमांडू पहंचने पर नेपाली सेना के मुख्यालय
Indian Army Chief to visit Nepal: LAC तनाव के बीच थलसेना प्रमुख का नेपाल दौरा, PM ओली से करेंगे मुलाकात….

थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे 4 से 6 नवंबर तक नेपाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत नेपाली समकक्ष जनरल पूरन  चंद थापा से मुलाकात करेंगे। इस बीच नेपाली सेना के आर्मी कमांडर एंड स्टाफ कॉलेज में एक संबोधन भी देंगे। नरवणे के काठमांडू पहंचने पर नेपाली सेना के मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। खास बात ये है कि नेपाली राष्ट्रपति बिंदिया देवी भंडारी, थलसेना प्रमुख को नेपाली सेना के ऑनोरेरी जनरल के रैंक से नावाजेंगी।

Indian Army Chief to visit Nepal: LAC तनाव के बीच थलसेना प्रमुख का नेपाल दौरा, PM ओली से करेंगे मुलाकात…. जनरल नरवणे नेपाली सेना के प्रमुख के आमंत्रण पर काठमांडू यात्रा पर जा रहे हैं। अगले महीने थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे नेपाल दौरे पर रहने वाले हैं। नरवणे का ये दौरा ऐसे समय में होने जा रहा है जब पिछले दिनों नेपाल और भारत के बीच तनावभरा माहौल देखने को मिला था। भारत के कई हिस्सों को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली अपने नक्से में शामिल कर लिए थे। इस बात को लेकर दोनों देशों के बीच तकरार बढ़ गई थी। इसके बाद नेपाल में पहली बार किसी भारतीय सैनिक अधिकारी का दौरा होने जा रहा है। नरवणे की नेपाल यात्रा को लेकर कई मायने भी लगाए जा रहे हैं।

Indian Army Chief to visit Nepal: LAC तनाव के बीच थलसेना प्रमुख का नेपाल दौरा, PM ओली से करेंगे मुलाकात….

गौरतलब है कि नेपाल के नए नक्शे जारी करने के बाद भारत से संबंधों में दरार आ गई थी। नेपाल ने चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के कालापानी और लिपुलेख विवादित इलाके को अपने क्षेत्राधिकार का हिस्सा बताया था। इसको लेकर दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल रहा।  मई के महीने में भारत के कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचूला से लिपूलेख दर्रे तक नए सड़क के निर्माण से दोनों देशों के बीच दरार पैदा हो गई थी।

Read More….
Bihar Voting 2020 today: दरभंगा रैली से PM मोदी की हुंकार, कहा-रोजगार के मिलेंगे ज्यादा अवसर….
Jaipur Nagar Nigam Election 2020: लोकतंत्र का महापर्व कल, मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा…

Share this story