Arjun Rampal Birthday: जब एक झटके में अर्जुन रामपाल ने तोड़ दी थी 21 साल पुरानी शादी, ड्रग्स में भी आ चुका है नाम
आज बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और मॉडल अर्जुन रामपाल का जन्मदिन है। अर्जुन रामपाल आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे है। अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवंबर 1972 को हुआ था। अर्जुन रामपाल ने अपने करियर की शुरूआत बतौर मॉडल से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के बारे में कुछ अहम बाते बताने जा रहे हैं। अर्जुन रामपाल ने काफी समय तक एक मॉडल के तौर पर काम किया था। हालांकि बाद में उनको पहली बॉलीवुड फिल्म का आफर मिला। उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत थी। इसके बाद अर्जुन रामपाल को कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। ओम शांति ओम, दिल है तुम्हारा, राजनीति, डैडी, रा.वन, डी डे, रॉय, रॉक आन और ऐलान जैसी शामिल है। फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित किया लेकिन इसके बावजूद वो बॉलीवुड इंडस्ट्री के ए लिस्टर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए। फिल्मों के अलावा अर्जुन रामपाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रह चुके है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में पूर्व मिस इंडिया रह चुकी मॉडल मेहर जेसिया के साथ शादी की थी। लेकिन शादी के 21 साल बाद उन्होंने मेहर जेसिया से तलाक ले लिया। 30 अप्रैल 2019 को अर्जुन रामपाल और मेहर के तलाक को मंजूरी मिली थी। इस वक्त अर्जुन रामपाल काफी चर्चा में आए थें दोनों के तलाक को लेकर कई बाते भी सामने आई थी लेकिन जब भी अर्जुन और मेहर से इसके बारे में पूछ जाता था तो वो इस बात का टालने की कोशिश की है। मेहर से अर्जुन रामपाल के दो बेटियां भी है जिनका नाम माहिका और मायरा है। दोनों अपनी मां के साथ रहती है। मेहर से तलाक लेने के बाद अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला को डेट करने लगे थे। साल 2019 में ही गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल एक बेटे के पैरेंट भी बने है लेकिन अब तक अर्जुन ने गैब्रिएला के साथ शादी नहीं की। गैब्रिएला एक अफ्रीकन मॉडल है। इसके अलावा हाल ही में अर्जुन रामपाल का नाम ड्रग्स केस में सामने आ चुका है। जिसमे उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला भी शामिल है। हालांकि एनसीबी इस मामले की जांच कर रही है।
Kangana Ranaut: बॉलीवुड की इस अभिनेत्री की बड़ी फैन थी कंगना रनौत, खुद किया था खुलासा
BB14: कौन बनेगा करोड़पति की तीसरी करोड़पति प्रतियोगी बनी अनुपा दास
Ashiesh Roy: अंतिम समय में पाई पाई को मोहताज हो गए ये सितारे, इलाज के लिए नहीं थे पैसे