Samachar Nama
×

अर्जुन के पिता ने उठाए थे उनकी सैक्सुएलिटी को लेकर सवाल, अर्जुन को ये समझते थे बोनी कपूर, एक्टर ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मुबारकां को लेकर चर्चा में हैं और वो जोरों शोरों से अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इस फिल्म में वो पहली बार डबल रोल में दिखेंगे और साथ ही पहली बार ही अपने रीयल लाइफ चाचा अनिल कपूर के साथ नजर आने वाले
अर्जुन के पिता ने उठाए थे उनकी सैक्सुएलिटी को लेकर सवाल, अर्जुन को ये समझते थे बोनी कपूर, एक्टर ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मुबारकां को लेकर चर्चा में हैं और वो जोरों शोरों से अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इस फिल्म में वो पहली बार डबल रोल में दिखेंगे और साथ ही पहली बार ही अपने रीयल लाइफ चाचा अनिल कपूर के साथ नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: ऑटो में सेमी न्यूड हालत में स्पॉट किए गए रनबीर और कटरीना, आखिर क्या है मामला

मीडिया से बातचीत के दौरान अर्जुन ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा भी किया। अर्जुन ने बताया कि जब 19-20 साल के थे तब उनके पिता को उनके गे होने का शक था। जी हां, अर्जुन ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात को कुबूल किया कि उनके पापा बोनी कपूर को लगता था कि वो गे हैं।

ये भी पढ़ें: जवाहरलाल नेहरू और लेडी माउंटबेटन के बीच था कुछ खास रिश्ता, इस फिल्म में नजर आएंगी अंदर की बातें

उन्होने कहा कि जब मैं 20 की उम्र के आसपास था तो मेरे पास अपनी कोई कार नहीं थी और मैं अपने पापा की मर्सिडीज लेकर रात में अपने दोस्तों के साथ नाइट क्लब जाया करता था। दरअसल, नाइट क्लब्स में अगर लड़के महंगी गाड़ी से आते हैं तो उनको एंट्री आसानी से मिल जाती थी।

ये भी पढ़ें:  क्या आप मिले रोडीज की इस नई बानी से, फिजिक देख के फटी की फटी रह जाएंगी आंखें

अर्जुन के पिता ने उठाए थे उनकी सैक्सुएलिटी को लेकर सवाल, अर्जुन को ये समझते थे बोनी कपूर, एक्टर ने किए चौंकाने वाले खुलासे
boney and arjun

अर्जुन ने बताया कि जब ऐसा 3-4 बार हुआ तो उन के पापा बोनी को टेंशन हो गई। उन्होंने एक दिन गंभीर मुद्रा में अर्जुन से पूछ लिया कि क्या उसकी कोई गर्लफ्रेंड है। इस पर अर्जुन ने अपने पापा को साफ कह दिया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नहीं बल्कि अपने दोस्तों के साथ नाइट क्लब जाते हैं।

ये भी पढ़ें: लोगों के टॉर्चर करने वाली ढिन्चैक पूजा का दीवाना बना फिर रहा है ये पॉपुलर सिंगर

ऐसे में आमतौर भी किसी भी पिता को राहत मिलती है, लेकिन बोनी के मन में तो कुछ और ही खयाल आने लगे और उनकी टेंशन और भी ज्यादा बढ़ गई। इसी टेंशन के चलते एक दिन उनके पापा ने उनसे पूछ ही लिया कि क्या वो स्ट्रेट है। अपने पापा की ये बात सुनकर अर्जुन को काफी झटका लगा।

ये भी पढ़ें: पब्लिकली ये क्या हरकतें कर रहे थे राम गोपाल वर्मा और अनुराग कश्यप, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

अर्जुन ने बताया कि जब उनके पिता ने उनसे ये सवाल किया तो उस वक्त उन्हें बहुत गुस्सा आया था, पर अब जब भी वो इसे याद करते हैं तो बहुत हंसी आती है। वैसे ये तो बोनी कपूर की अपने बेटे के लिए फिक्र थी, लेकिन हां उन्हें भी अपनी ये बात याद कर के कभी कभी हंसी जरूर आती होगी।

मंनोरंजन से जु़ड़ी खबरों के लिए FB पेज अभी LIKE करें – समाचार नामा 

Share this story