Samachar Nama
×

चेन्नई में जल संकट और असम में बाढ़ से चंतित अभिनेता अर्जुन कपूर

इस वक्त भारत के कई ऐसे इलाके है जो बाढ़ के चलते डूब रहे हैं इन इलाकों में लोग बाढ़ की वजह से परेशान हो रहे है ऐसे में सरकार इनकी मदद भी कर रहे है वहीं बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार ने इन 2 करोड़ रूपए की मदद की है जिससे लोगों को सहायता
चेन्नई में जल संकट और असम में बाढ़ से चंतित अभिनेता अर्जुन कपूर

इस वक्त भारत के कई ऐसे इलाके है जो बाढ़ के चलते डूब रहे हैं इन इलाकों में लोग बाढ़ की वजह से परेशान हो रहे है ऐसे में सरकार इनकी मदद भी कर रहे है वहीं बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार ने इन 2 करोड़ रूपए की मदद की है जिससे लोगों को सहायता मिलेगी। इसके अलावा और भी कई ऐसे सेलेब्स है जो पानी के संकट को लेकर सक्रिय हुए हैं। आपको बता दें कि अभिनेता आमिर खान पिछले काफी समय से महाराष्ट के गांवों में पानी को लेकर काम कर रहे हैं। वो पानी फाउंडेशन नाम की एक संस्था भी चलाते हैं जो पानी के लिए काम करती है। इसके अलावा भूमि पेडनेकर भी जल संरक्षण को लेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने भी पानी से जुड़े कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर किए हैं।चेन्नई में जल संकट और असम में बाढ़ से चंतित अभिनेता अर्जुन कपूर

आपको बता दें कि असम में भारी बाढ़ और चेन्नई में गहरे जल संकट के बीच 34 साल के एक्टर ने ट्वीट करते हुए कहा कि, कई सालों तक मैं सोचता था कि फिल्म वॉटरवर्ल्ड का वो डायलॉग कितना गलत है कि तीसरा विश्व युद्ध पानी को लेकर होने जा रहा है। मतलब आप देखिए कि ये कितना सारा है, मुंबई में हमारे पास समुद्र हैं, भारी बारिश है। जिससे हमारे घरों में पानी की कभी कमी नहीं पड़ती है लेकिन सच्चाई ये है कि हम समय के खिलाफ लड़ रहे हैं। पानी के साफ स्त्रोत खत्म हो रहे हैं, हम इंसानों को पानी का वेस्ट करना पसंद हैं क्योंकि हमें लगता है कि ये हमेशा उपलब्ध रहेगा।चेन्नई में जल संकट और असम में बाढ़ से चंतित अभिनेता अर्जुन कपूर

उन्होंने आगे लिखा कि, इस साल चेन्नई को भारी जल संकट का सामना करना पड़ा है। असम में बाढ़ से लोग प्रभावित हैं, हमारे किसान सालों से सूखे से जूझ रहे हैं और बारिश भी कई जगहों पर समय पर नहीं हो रही हैं। अर्जुन ने इन ट्वीट्स के अंत में लिखा कि, तो आपके पास जो भी है, उसे इंजॉय कीजिए। सतर्क रहिए और अपने पास रखी चीजों की कद्र करें और उन्हें इज्जत के साथ इस्तेमाल कीजिए क्योंकि सिर्फ भगवान ही जानता है कि भविष्य में क्या होने वाला है।चेन्नई में जल संकट और असम में बाढ़ से चंतित अभिनेता अर्जुन कपूर

अगर हम अर्जुन की बात करें तो वो इस वक्त अपनी अपनी फिल्म पानीपत में व्यस्त हैं। जिसमे उनके साथ संजय दत्त और कृति सैनन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्टर किया है। फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।चेन्नई में जल संकट और असम में बाढ़ से चंतित अभिनेता अर्जुन कपूर

Share this story