Samachar Nama
×

इंडियाज मोस्ट वांटेड: सोशल मीडिया पर सेलेब्स का आया रिएक्शन

अर्जुन कपूर द्वारा अभिनीत फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। तो ऐसे में हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म को देखने के बाद अब सेलेब्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। सेलेब्स नें कहा, इंडियाज मोस्ट वांटेड घटना और उससे जुड़े साहस पर बनी एक बहुत आकर्षक फिल्म है।
इंडियाज मोस्ट वांटेड: सोशल मीडिया पर सेलेब्स का आया रिएक्शन

बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर द्वारा अभिनीत फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। तो ऐसे में हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिस दौरान बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की थी जिसमे- मनोज बाजपेयी, राधिका मदन, राजकुमार राव, पत्रलेखा, शशांक खेतान, ईशान खट्टर, सोफी चौधरी, अनिल कपूर, अनुपम खेर सहित कई सितारे शामिल हुए। फिल्म को देखने के बाद अब सेलेब्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।इंडियाज मोस्ट वांटेड: सोशल मीडिया पर सेलेब्स का आया रिएक्शन

शानदार अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा कि, ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड घटना और उससे जुड़े साहस पर बनी एक बहुत आकर्षक फिल्म है। हमें इसे समझना और इसका सम्मान करना चाहिए। फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता, अभिनेता अर्जुन कपूर और पूरी टीम को इसे दृढ़ विश्वास और आस्था के साथ बनाने के लिए फुल मार्क्‍स।’इंडियाज मोस्ट वांटेड: सोशल मीडिया पर सेलेब्स का आया रिएक्शन

अनिल कपूर ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘अभी-अभी यह फिल्म देखी और कहानी के साथ पूरी तरह से न्याय करने के लिए अर्जुन मुझे तुम पर गर्व है! यह एक अच्छी फिल्म है और परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी है, फिल्म की पूरी टीम को बधाई।’इंडियाज मोस्ट वांटेड: सोशल मीडिया पर सेलेब्स का आया रिएक्शन

अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि, ‘अभी इस फिल्म को देखा है, सच्ची घटनाओं पर आधारित होने के चलते यह काफी पसंद आई। सभी ने बेहतर काम किया है। यह देखकर खुशी हो रही है कि थिएटर के कलाकारों को भी इतने अच्छे रोल मिल रहे हैं और अर्जुन एक स्टार परफॉर्मर हैं, वह संयमित और भावात्मक रहे।’इंडियाज मोस्ट वांटेड: सोशल मीडिया पर सेलेब्स का आया रिएक्शन

अभिषेक बच्चन ने लिखा कि, ‘सच में #IndiasMostWanted देखने में मजा आया। बहुत ही आकर्षक… जिस तरह एक थ्रिलर होना चाहिए। @ arjunk26 आप सिहर रहे थे, हमारे अनसुने नायकों पर भी बन रही फिल्म को देखकर अच्छा लगा। अच्छा किया राजकुमार और पूरी कास्ट और क्रू. फिल्म में शुभकामनाएं…।’
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर की ये फिल्म इसी 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।

अर्जुन कपूर द्वारा अभिनीत फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। तो ऐसे में हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म को देखने के बाद अब सेलेब्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। सेलेब्स नें कहा, इंडियाज मोस्ट वांटेड घटना और उससे जुड़े साहस पर बनी एक बहुत आकर्षक फिल्म है। इंडियाज मोस्ट वांटेड: सोशल मीडिया पर सेलेब्स का आया रिएक्शन

Share this story