पोज देते देते अराध्या बच्चन हुई परेशान, सबके सामने फोटोग्राफर्स को लगाई लताड़
बीते दिन यानी 9 मार्च को देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी थी। इस दौरान बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत कर इस पार्टी में चार चांद लगा दिया। इस शादी में सितारों ने अपने अपने खास अंदाज में पहुंचे। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में सभी सितारें अपने ग्लैमरस और ट्रेडिश्नल अंदाज में नजर आए। इस दौरान की कई तस्वीरें भी सामने आई है। लेकिन इससे इतर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता वेडिंग रिसेप्शन पार्टी से आराध्या बच्चन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कई स्टाइल में पोज देते हुए दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि अराध्या बच्चन आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में अपने मम्मी पापा यानी अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पहुंची थी। इस दौरान पार्टी में सेंटर ऑफ अट्रेक्शन रहीं अराध्या बच्चन ने फोटाग्रार्स को कई फनी पोज भी देते हुए नजर आई। साथ ही अराध्या ने ये भी कहा कि, बस भी करो। अराध्या बच्चन को कैप्चर किया गया।
https://www.instagram.com/p/Bu1WmvOlHy0/
शादी में अराध्या से फोटोग्राफर्स ने पोज देने के लिए लेफ्ट और राइट कहा, तो सबकी बातें सुनते हुए आराध्या ने फनी पोज दिए। जब पोज देते देते अराध्या थक गई तो जाते जाते फोटोग्राफर्स से कहा कि, बस भी करो। अराध्या के मुंह से ये बात सुनने के बाद वहां मौजूद लोग हंसने लगे।
https://www.instagram.com/p/Bu0if55lVOH/
साथ ही ऐश्वर्या और अभिषेक भी हंसने लगे। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अराध्या बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक है। आए दिन उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं।