Samachar Nama
×

एप्पल अपने 'कारप्ले' में करेगा अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

2019 एप्पल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान एप्पल ने अपने 'कारप्ले' में जरूरी अपडेट्स करने की बात कही है। यह एप्पल कारप्ले में अब तक के सबसे बड़ा अपडेट होगा। कंपनी के अनुसार, इस अपडेटेड एप्पल कारप्ले को आईओएस 13 के साथ इस साल सितम्बर में पेश किया जाएगा। नए कारप्ले में कंपनी द्वारा इसके डैशबोर्ड को अपडेट किया गया है। अब यह एक बार में एक से ज्यादा ऐप्स को दिखा सकता है।
एप्पल अपने 'कारप्ले' में करेगा अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

जयपुर। हाल ही में हुए 2019 एप्पल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान एप्पल ने अपने ‘कारप्ले’ में जरूरी अपडेट्स करने की बात कही है। यह एप्पल कारप्ले में अब तक के सबसे बड़ा अपडेट होगा। कंपनी के अनुसार, इस अपडेटेड एप्पल कारप्ले को आईओएस 13 के साथ इस साल सितम्बर में पेश किया जाएगा।

एप्पल अपने 'कारप्ले' में करेगा अब तक का सबसे बड़ा अपडेटगौरतलब है कि हाल ही मे गूगल द्वारा भी अपने एंड्रायड ऑटो को अपडेट किया था।  रिपोर्ट के अनुसार, नए कारप्ले में कंपनी द्वारा इसके डैशबोर्ड को अपडेट किया गया है। अब यह एक बार में एक से ज्यादा ऐप्स को दिखा सकता है। इसके अलावा इसमें नया हो स्क्रीन दिया गया है जिसमें राउंड कार्नर, नया टेबल व्यू और रीडिजाइन स्टेटस बार दिया गया है। एप्पल अपने 'कारप्ले' में करेगा अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

एप्पल द्वारा किए गए इस नए अपडेट के साथ, एप्पल मैप अब होम स्क्रीन पर शो करेगा। इसके साथ ही कई अन्य एप भी एक्सेस किया जा सकता है। इसके अलावा, एप्पल मैप भी चौराहों का अधिक विस्तृत दृश्य दिखाने में सक्षम होगा। वहीं इसके म्यूजिक ऐप को दोबारा से डिजाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि अब इस म्यूजिक ऐप में गाना सर्च करना पहले से आसान हो गया है।

एप्पल अपने 'कारप्ले' में करेगा अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

एप्पल ने इस कारप्ले में गूगल के एंड्रॉयड ऑटो में दिए गए डार्क यूजर इंटरफेस के जैसा ही ‘लाइट मोड’ का इस्तेमाल किया है। बता दें कि फिलहाल आईफोन पर कोई ऐप खोलने पर यह कारप्ले स्क्रीन पर मिरर बन जाती है। लेकिन अब नए अपडेट्स किए जाने के बाद ऐसा नही होगा। आप कारप्ले और आईफ़ोन पर एक ही समय में दो अलग एप को बखूबी इस्तमाल कर सकेंगे।

एप्पल अपने 'कारप्ले' में करेगा अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

2019 एप्पल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान एप्पल ने अपने 'कारप्ले' में जरूरी अपडेट्स करने की बात कही है। यह एप्पल कारप्ले में अब तक के सबसे बड़ा अपडेट होगा। कंपनी के अनुसार, इस अपडेटेड एप्पल कारप्ले को आईओएस 13 के साथ इस साल सितम्बर में पेश किया जाएगा। नए कारप्ले में कंपनी द्वारा इसके डैशबोर्ड को अपडेट किया गया है। अब यह एक बार में एक से ज्यादा ऐप्स को दिखा सकता है। एप्पल अपने 'कारप्ले' में करेगा अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

Share this story