बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही है। ऐसे में अक्सर अनुष्का शर्मा सुर्खियों में बनी रहती है। अब हाल ही में अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सामने आई है जिसकी वजह से वो एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा योगा करते हुए दिखाई दे रहे है जिसमे उनकी मदद उनके पति विराट कोहली कर रहे है। इस तस्वीर को खुद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा कि, यह एक्सरसाइज हैंड्स-डाउन सबसे मुश्किल एक्सरसाइज है। मेरी जिंदगी में योगा बहुत महत्वपूर्ण है। मेरे डॉक्टर ने मुझे कहा था कि मैं ऐसे सभी आसन कर सकती हूं जो प्रेग्नेंसी से पहले करती थी।
साथ ही अभिनेत्री ने बताया कि वो शीर्षासन आज से नहीं बल्कि सालों से करती आ रही है। अनुष्का शर्मा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिस पर लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर फैंस के अलावा बॉलीवुड के सेलेब्स भी इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे है।
अब तक इस तस्वीर पर ढेर सारे लाइक्स और कमेंट मिल चुके है। अगर हम बात करें अनुष्का शर्मा की तो हो सकता है कि अभिनेत्री जनवरी के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म दें इस बात का खुलासा उन्होंने प्रेग्नेंसी का ऐलान करते वक्त ही कर दिया था।