Samachar Nama
×

जीरो के बाद अब इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, ऐसा होगा किरदार

बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आंनद एल राय की फिल्म जीरो करने के बाद पिछले कुछ समय से फिल्मी परदे से दूर हैं। उन्होंने जीरो के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की है और वो अपने पति विराट कोहली के साथ वक्त बिता रही है। हालांकि अब अनुष्का के फैंस के लिए एक बड़ी खबर
जीरो के बाद अब इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, ऐसा होगा किरदार

बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आंनद एल राय की फिल्म जीरो करने के बाद पिछले कुछ समय से फिल्मी परदे से दूर हैं। उन्होंने जीरो के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की है और वो अपने पति विराट कोहली के साथ वक्त बिता रही है। हालांकि अब अनुष्का के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई हैं। वो ये है कि अनुष्का शर्मा जल्द ही वापसी करने वाली है। फिल्मफेयर की एक खबर के अनुसार, अनुष्का शर्मा ने दो दिन पहले यानी 20 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम पर इसकी अनाउंसमेंट की थी।जीरो के बाद अब इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, ऐसा होगा किरदार

रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का शर्मा अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर तले माई नाम की वेब सीरीज लेकर आएंगी। यह वेब सीरीज एक मध्यम आयु वर्ग की महिला के जीवन पर आधारित है, जो गलती से कुख्यात माफिया लीडर को मार देती है। जैसे-जैसे समय बीतता जाता है, वह अंडरवर्ल्ड की आपराधिक और राजनीतिक दुनिया में फंसती चली जाती है। यह वेब सीरीज नेटफिल्क्स पर स्ट्रीम होगी। जीरो के बाद अब इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, ऐसा होगा किरदारसीरीज को अतुल मोंगिया, तमाल सेन और अमित व्यास ने लिखा है। आपको बता दें कि भले ही अनुष्का शर्मा कोई फिल्म साइन नहीं कर रही हैं लेकिन वो अपने अपने साइड प्रोजेक्ट्स को लेकर एक्ट‍िव हैं। वो इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस के कामों को लेकर व्यस्त हैं। जल्द ही वो सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगी।जीरो के बाद अब इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, ऐसा होगा किरदार

अनुष्का शर्मा पिछली बार फिल्म जीरो में नजर आई थी, इस फिल्म में उनके अलावा शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स पाने में नाकामयाब रही थी।जीरो के बाद अब इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, ऐसा होगा किरदार

Share this story