Samachar Nama
×

ऋतिक रोशन की सुपर 30 अनुराग कश्यप के हाथों में, पर नहीं लेंगे कोई क्रेडिट

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म सुपर 30 काफी पहले से लगातार कई कारणों से छाई हुई हैं। इस फिल्म को पहले विकास बहल डायरेक्ट कर रहे थे। लेकिन मीटू में नाम आने के बाद से विकास बहल को इस
ऋतिक रोशन की सुपर 30 अनुराग कश्यप के हाथों में, पर नहीं लेंगे कोई क्रेडिट

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म सुपर 30 काफी पहले से लगातार कई कारणों से छाई हुई हैं। इस फिल्म को पहले विकास बहल डायरेक्ट कर रहे थे। लेकिन मीटू में नाम आने के बाद से विकास बहल को इस फिल्म से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि सुपर 30 पहले ‘मणिकर्णिका’ और ‘ठाकरे’ के साथ रिलीज होने वाली थी।ऋतिक रोशन की सुपर 30 अनुराग कश्यप के हाथों में, पर नहीं लेंगे कोई क्रेडिट लेकिन क्लैश की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। साथ ही फिल्म सुपर 30 से विकास बहल को हटाने के बाद से फिल्म की रिलीज में देरी हुई। इस वजह से इसकी रिलीज शिफ्ट करनी पड़ी। मुंबई मिरर की एक खबर के अनुसार, फिल्म की एडिटिंग में अनुराग कश्यप मदद करेंगे। ऋतिक रोशन की सुपर 30 अनुराग कश्यप के हाथों में, पर नहीं लेंगे कोई क्रेडिटरिलायंस एंटरटेनमेंट ने भी इस मामले में हामी भरी है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार के अनुसार, विकास बहल फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का हिस्सा नहीं है। उन्होंने बताया कि, फिल्म में डायरेक्टर का क्रेडिट नहीं होगा। इस फिल्म में खर्च हुई ऊर्जा, समय और टेक्नीशियन्स के टैलेंट को हम खराब नहीं होने देना चाहते हैं। एक प्रोड्यूसर के नाते ये हमारी जिम्मेदारी है कि फिल्म को बेहतर संसाधनों का उपयोग करते हुए रिलीज किया जाए।ऋतिक रोशन की सुपर 30 अनुराग कश्यप के हाथों में, पर नहीं लेंगे कोई क्रेडिट

उन्होंने आगे बताया कि, अनुराग कश्यप हमारे पार्टनर हैं। उन्होंने पहले भी फैंटम के पार्टनर्स की फिल्मों को एडिट किया है। उन्होंने रिलायंस की रिक्वेस्ट पर इस फिल्म को मदद का फैसला किया है। अनुराग इस फिल्म के लिए कोई क्रेडिट नहीं लेंगे।ऋतिक रोशन की सुपर 30 अनुराग कश्यप के हाथों में, पर नहीं लेंगे कोई क्रेडिट

शिबाशीष ने ये भी कहा कि, विकास को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि, अगर विकास कोर्ट से क्लियरेंस ले आते हैं तो वे उन्हें डायरेक्टर का क्रेडिट देने के बारे में विचार कर सकते हैं। फिल्म सुपर 30 इसी 26 जुलाई 2019 को रिलीज होने जा रही है।ऋतिक रोशन की सुपर 30 अनुराग कश्यप के हाथों में, पर नहीं लेंगे कोई क्रेडिट

Share this story