Samachar Nama
×

बीजेपी विधायक की बेटी के वायरल वीडियो पर अनुराग कश्यप का सपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी के विधायल राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। साक्षी को अपने ही पिता से जान का खतरा है। साक्षी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर कर दिया है। बात ये है कि, साक्षी ने एक दलित लड़के से शादी कर ली है जिसका नाम अजितेश कुमार है। साक्षी ने वीडियो के जरिए मदद की गुहार लगाई है। डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी एक ट्वीट साझा किया है।
बीजेपी विधायक की बेटी के वायरल वीडियो पर अनुराग कश्यप का सपोर्ट

इस वक्त सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी के विधायल राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है और इसकी चर्चा चारों तरफ होने लगी है। साक्षी को अपने ही पिता से जान का खतरा है। साक्षी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर कर दिया है। दरअसल बात ये है कि, साक्षी ने एक दलित लड़के से शादी कर ली है जिसका नाम अजितेश कुमार है। साक्षी ने वीडियो के जरिए मदद की गुहार लगाई है। उनके इस वीडियो पर कई लोग ने कमेंट किया है साथ ही अब इसका धुआं बॉलीवुड तक पहुंच गया है। डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी एक ट्वीट साझा किया है।बीजेपी विधायक की बेटी के वायरल वीडियो पर अनुराग कश्यप का सपोर्ट

अनुराग ने विधायक की बेटी के वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि, ‘ये लड़की बरेली से विधायक की बेटी है जहां हमने मुक्काबाज शूट किया था। इसे अपनी जान को लेकर डर है, क्योंकि उसने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली है। इस वीडियो को देखे, किसी को इस पर एक्शन लेना चाहिए। उसे और उसके पति को सुरक्षा देनी चाहिए।’

विनीत सिंह स्टारर मुक्काबाज फिल्म की कहानी भी कुछ कुछ ऐसी ही है. जिसमें दबंग परिवार की सवर्ण लड़की से एक लड़का प्यार कर बैठता है।बीजेपी विधायक की बेटी के वायरल वीडियो पर अनुराग कश्यप का सपोर्ट

विधायक की बेटी साक्षी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर कहा है कि, ‘पापा और विक्की। पापा यानी माननीय विधायक पप्पू भरतौल जी और विक्की भरतौल जी। प्लीज आप मान जाओ और शांति से जीयो क्योंकि मैंने सच में शादी कर ली है। ये सिंदूर मैंने फैशन में नहीं लगा रखा है, शादी कर ली है इसलिए लगा रखा है और पापा आपने जिन लोगों को भेजा हैं न मेरे पीछे। उसे बताओ अगर मेरे सिर से पानी ऊपर चला गया न उनका सारा खानदान जेल में होगा।’बीजेपी विधायक की बेटी के वायरल वीडियो पर अनुराग कश्यप का सपोर्ट

साक्षी ने कहा कि, ‘मैं परेशान हो चुकी हूं। हमारी जान को खतरा है। एक बात कहना चाहूंगी कि विक्की और पापा अभी उसके रिलेटिव्स को परेशान करना बंद कर दो क्योंकि जो कुछ भी किया है मैंने और अजितेश ने किया है।’बीजेपी विधायक की बेटी के वायरल वीडियो पर अनुराग कश्यप का सपोर्ट

इसके अलावा उन्होंने एक अन्य वीडियो में अपने पिता, भाई और उनके साथियों से जान को खतरा बताते हुए बरेली के SSP से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

भारतीय जनता पार्टी के विधायल राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। साक्षी को अपने ही पिता से जान का खतरा है। साक्षी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर कर दिया है। बात ये है कि, साक्षी ने एक दलित लड़के से शादी कर ली है जिसका नाम अजितेश कुमार है। साक्षी ने वीडियो के जरिए मदद की गुहार लगाई है। डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी एक ट्वीट साझा किया है। बीजेपी विधायक की बेटी के वायरल वीडियो पर अनुराग कश्यप का सपोर्ट

Share this story