सुशांत के पिता के खुलासे के लिए अब सामने आया अंकिता लोखंडे का पोस्ट, कही ये बात
बॉलीवुउ के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में बीते दिन यानी मंगलवार की शाम को एक नया मोड़ आया जिसने पूरे देश को हैरान करके रख दिया है। करीब डेढ़ महीने से खामोश बैठे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बड़ा खुलासा किया है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमे उन्होंने रिया चक्रवर्ती को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अभिनेत्री पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। रिया चक्रवर्ती का मामला सामने आने के बाद अब हर किसी की नजर इस मामले पर गड़ी हुई है। इसी बीच अभिनेत्री और सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड रह चुके अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमे उन्होंने लिखा कि ट्रूथ विन्स, यानी सच जीतता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंकिता लोखंडे का ये पोस्ट तब सामने आया जब रिया चक्रवर्ती का नाम इस मामले में आया है। अंकिता लोखंडे के इस पोस्ट से ये अंदाजा लगाया रहा है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में जांच की तरफ इशारा कर रही है। अंकिता के इस पोस्ट को वायरल होने में जरा भी समय नहीं लगा। लोग इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और अंकिता की पोस्ट पर सहमती जताते हुए कमेंट कर रहे है। जिसमे कई लोगों का कहना है कि जीत हमेशा सच की होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले काफी समय से रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में थे। ये दोनों एक साथ लिव इन में भी रहते थे। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने से दो या तीन दिन पहले ही रिया अभिनेता को छोड़कर गई थी।ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया पर कई तरह के आरोप लगाए है। जिसकी वजह से आज रिया को सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड के बाद भी रिया को लगातार ट्रोल किया जा रहा था।
बिहार के CMO की दखल के बाद रिया के खिलाफ दर्ज हुई FIR, सामने आई असली कहानी
सुशांत सिंह की बहन ने लगाई इंसाफ की गुहार, कहा ‘अगर सच मायने नहीं रखता तो…’