Samachar Nama
×

Anil Kapoor ने संजय कपूर को बताया अपना युवा वर्जन

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने शनिवार को अपने छोटे भाई संजय कपूर के जन्मदिन पर उनके लिए एक मजेदार सा संदेश साझा किया है। संजय आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर ने ट्विटर पर अपने सत्यापित अकांउट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ये दोनों भाई क्रमानुसार एक-दूसरे को देखते और
Anil Kapoor ने संजय कपूर को बताया अपना युवा वर्जन

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने शनिवार को अपने छोटे भाई संजय कपूर के जन्मदिन पर उनके लिए एक मजेदार सा संदेश साझा किया है। संजय आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर ने ट्विटर पर अपने सत्यापित अकांउट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ये दोनों भाई क्रमानुसार एक-दूसरे को देखते और फिर मुंह फेरते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के कैप्शन में अभिनेता लिखते हैं, “मेरे यंगगर, ब्राईटर और फनर वर्जन संजय कपूर को जन्मदिन मुबारक हो। स्थिति सामान्य हो, तो चलो परिवार संग कहीं बाहर घूमने चलते हैं। तुम्हें एक शानदार दिन मुबारक। ढेर सारा प्यार।”

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी अपने कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के चाचा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो प्यारे संजय। सबसे छोटे, सबसे सुंदर और जोश-उत्साह से भरपूर कपूर को हैप्पी बर्थडे।”

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story