अनिल कपूर का आज के यंग एक्टर्स को ओपन चैलेंज, अपने ही फैशन के रंग में रंगे सोनम के डैडी
बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा हो चुकी है, लेकिन आज भी वो उतने ही जवां लगते हैं। उन्हीं एक्टर्स में से एक हैं अनिल कपूर जो 60 साल के हो चुके हैं लेकिन फिर भी उन पर उम्र को कोई असर नजर नहीं आता और वो हमेशा स्टाइल में रहना पसंद करते हैं।
उनकी बेटी के साथ साथ उन्हें फैशन के अनुसार ट्रेंडी रहना पसंद हैं। वैसे अनिल कपूर खुद भी अपने आप को किसी यंग एक्टर से कम नहीं समझते। हाल ही में अनिल ने यंग एक्टर्स को सोशल मीडिया के जरिए एक चैलेंज दिया है। जीं हां हाल ही में अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और वरुण धवन को एक चुनौती दी है।
अनिल कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक फोटो पोस्ट किया है और लिखा कि मैं तुम लोगों से पहले ही फैशन की तय सीमाओं को तोड़ चुका हूं। अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और वरुण धवन, मैं तुम्हें इसे तोड़ने की चुनौती देता हूं। इसके लिए तैयार हो जाओ।
I've been breaking fashion boundaries way before you guys! @arjunk26 @RanveerOfficial @Varun_dvn I challenge you to beat this! Up for it? pic.twitter.com/wtkF3LmMov
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) June 1, 2017
इस फोटो में अनिल ने चमकीले लाल रंग की बनियान, इसी रंग के शॉर्ट्स और पैरों में घुटनों तक के जूते पहने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक लाल रंग की काऊबॉय टोपी भी पहन रखी है। हालांकि अब तक उनके चैलेंज पर इस एक्टर्स का कोई जवाब नहीं आया है, देखते हैं अब वो लोग क्या कहते हैं।
यह भी पढ़ें :-
खुलासा : ब्रेकअप के बाद भी अक्सर डैनी के बैडरूम में मिलती थीं परबीन बाबी
प्रेस कॉन्फ्रैंस के बीच अचानक अपनी ही जींस खाने लगे सलमान खान
मुन्ना माइकल के फर्स्ट लुक में छा गए टाइगर श्रॉफ
ट्यूबलाइट के इस नए गाने में देखिए दो भाइयों की खास बॉन्डिंग
ट्रेलर आउट : लोगों को रास नहीं आ रही क्वीन विक्टोरिया और उनके भारतीय नौकर की दोस्ती