Samachar Nama
×

अनिल कपूर ने खोलें ये बड़े राज, सुनकर हो जाएंगे आप भी हैरान

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी कई आने वाली फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। उनकी जल्द ही एक के बाद एक फिल्में बॉक्स आॅफिस पर तहलका मचाने को तैयार हैं। उनकी पिछली फिल्म रेस 3 के बाद अब फन्ने खां रिलीज को तैयार है। इसमें उन्होंने एक ऐसे पिता की भूमिका निभाई है
अनिल कपूर ने खोलें ये बड़े राज, सुनकर हो जाएंगे आप भी हैरान

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी कई आने वाली फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। उनकी जल्द ही एक के बाद एक फिल्में बॉक्स आॅफिस पर तहलका मचाने को तैयार हैं। उनकी पिछली फिल्म रेस 3 के बाद अब फन्ने खां रिलीज को तैयार है। इसमें उन्होंने एक ऐसे पिता की भूमिका निभाई है जो अपनी बेटी को सिंगर बनाने के लिए एक स्थापित सिंगर को किडनैप कर लेते हैं। फन्ने खां डच फिल्म एवरीबडीज फेमस का अडॉप्टेशन है। लेकिन इससे इतर हाल ही में अनिल कपूर ने अपने इंटरव्यू में कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे किए। अनिल कपूर का कहना है कि, उन्हें रेस 3 में काम करने से कई लोगों ने मना किया था।अनिल कपूर ने खोलें ये बड़े राज, सुनकर हो जाएंगे आप भी हैरान

अनिल कपूर ने बातचीत में कहा कि, फिल्म इंडस्ट्री में जिसको ज्यादा कामयाबी मिलती है, उसका दिमाग खराब हो जाता है, यहां पागलपन की कमी नहीं है। मैंने तो सबके अंदर ईगो देखा है, फिर चाहे वह एक्टर हो, डायरेक्टर हो या फिर प्रोड्यूसर। लोग यह नहीं समझते हैं कि कामयाबी का रास्ता बहुत लंबा है, सबको छोटे रास्ते से ही कामयाबी चाहिए होती है।अनिल कपूर ने खोलें ये बड़े राज, सुनकर हो जाएंगे आप भी हैरान

उन्होंने आगे कहा कि, रेस 3 की कहानी मेरे पास आई थी तब मुझे काफी लोगों ने कहा था कि मल्टीस्टारर फिल्म है… इसे मत कर। ऐसी स्टारकास्ट के साथ क्यों काम कर रहे हो। यह अच्छी बात है कि मैं किसी की नहीं सुनता हूं, मैं अपने मन और दिल की बात सुनता हूं।अनिल कपूर ने खोलें ये बड़े राज, सुनकर हो जाएंगे आप भी हैरान

अनिल कपूर की इन बातों से ऐसा लग रहा है कि वो बॉलीवुड के नवोदित कलाकारों के काम करने के तरीके से खुश नहीं है। खैर सबका अपना अपना नजरिया होता है। हमे उनकी आने वाली फिल्म फन्ने खां का इंतजार है।अनिल कपूर ने खोलें ये बड़े राज, सुनकर हो जाएंगे आप भी हैरान

Share this story