Samachar Nama
×

अनिल कपूर को आई श्रीदेवी की याद और फिर जानिए क्या कह गए

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर को हाल ही में उनकी भाभी यानी श्रीदेवी की याद आ गई। दरअसल बात ये है कि 13 अगस्त को श्रीदेवी का 55वां जन्मदिन था। ऐसे में अनिल कपूर को श्रीदेवी की याद आ गई। अनिल कपूर ने श्रीदेवी की 55वीं जयंती पर याद करते हुए कहा कि, अभिनेत्री का पूरा
अनिल कपूर को आई श्रीदेवी की याद और फिर जानिए क्या कह गए

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर को हाल ही में उनकी भाभी यानी श्रीदेवी की याद आ गई। दरअसल बात ये है कि 13 अगस्त को श्रीदेवी का 55वां जन्मदिन था। ऐसे में अनिल कपूर को श्रीदेवी की याद आ गई। अनिल कपूर ने श्रीदेवी की 55वीं जयंती पर याद करते हुए कहा कि, अभिनेत्री का पूरा परिवार उनकी बेटियों जाह्णवी और खुशी में उनकी झलक देखता है। अनिल कपूर श्रीदेवी को याद करते हुए सोशल मीडिया ट्विटर पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा।अनिल कपूर को आई श्रीदेवी की याद और फिर जानिए क्या कह गएअनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, एक सच्ची स्टार जो पर्दे पर जगमगा उठती थी और जिसने सबके दिल को छुआ एवं उनकी जिंदगियों में चमक बिखेरी। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब श्री हमें आपकी याद नहीं आती।अनिल कपूर को आई श्रीदेवी की याद और फिर जानिए क्या कह गए

उन्होंने आगे लिखा कि, हम हर दिन जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर में आपकी झलक देखते हैं। आप हमारे दिल और दिमाग में बसी हुई हैं। इसके साथ अनिल कपूर ने एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें श्रीदेवी अपने पति फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर—खुशी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। वहीं जाह्नवी कपूर ने भी अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है।अनिल कपूर को आई श्रीदेवी की याद और फिर जानिए क्या कह गए

आपको बता दें कि अनिल कपूर और श्रीदेवी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की केमिस्ट्री और दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। अनिल और श्रीदेवी ने साथ में मिस्टर इंडिया, लम्हें, जुदाई और जोशीले जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।अनिल कपूर को आई श्रीदेवी की याद और फिर जानिए क्या कह गए

Share this story