जयपुर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मीडिया से रूबरू हो रहे थे कि नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रट ने बीच में ही उनकी बात काट दी। जिससे ट्रंप नाराज हो गए और शुक्रिया कह कर रवाना हो गए। राष्ट्रपति ट्रंप की यूरोपीय यूनियन के साथ व्यापार को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा हुई थी। जिसमें नीदरलैंड भी आता है।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मैं इस मुद्दे को जी-7 समिट में अधूरा छोड़कर चला गया था। लेकिन मैं अब भी सकारात्मक हूं। इसी बीच नीदरलैंड प्रधानमंत्री रट ने ट्रम्प से हंसते हुए नहीं कह दिया। यह बात ट्रंप को इतनी नागवार लगी की वह मीडिया के सामने शुक्रिया कहे और चल दिए। वहीं ट्रप के जाने पर रट ने कहा कि ये सब सकारात्मक नहीं होगा।
इसके लिए हम कुछ कदम उठाएंगे। आपको बता दें कि रट अपने सादगीभरे और बेबाक बर्ताव के लिए दुनियां में मशहुर है। उनकी सादगी का उदाहरण यह है कि एक बार संसद में उनसे कॉफी गिर गई थी, जिसे खुद रट ने ही साफ कर दिया था। रट एम्सटर्डम के राजमहल में साइकिल से भी जा चुके हैं।
ये बाते हुई दोनो के बीच
ट्रंप ने कहा कि व्यापार सौदे के लिए हम एक दूसरे के काफी करीब आ चुके हैं। ये एक अच्छा समझौता होगा। मैं इसे अच्छा ही नहीं फेयर डील कहना चाहता हूं। क्योंकि यह हमारे टैक्सपेयर्स, वर्कर्स और किसानों के लिए होगी। उन्होंने कहा कि ईयू के मसले पर हम मीटिंग का आयजोन करेंगे। मैं देखना चाहता हूं कि ईयू इसे लेकर क्या करते है। उन्होंने कहा कि अगर वह कुछ नहीं करते है तो भी सकारात्मक ही होगा। इसे लेकर रट ने कहा नहीं, तो ट्रंप ने कहा सकारात्मक ही होगा। यहां पर कारों के जमवाड़े को देखिए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फिर रट ने कहा नहीं ये सकारात्मक नहीं होगा। इसके लिए हमें कुछ करना होगा। इस पर ट्रंप ने कहा तो यहा बार बार आने पर शुक्रिया मिस्टर प्राइम मिनिस्टर। इस पर रट ने कहा मुझे भी यहां आकर बहुत अच्छा लगा। और इतना सुनते ही ट्रंप चले गए।