आनंद को लेकर सोनम कपूर ने कर दिया ये बड़ा खुलासा
बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनम कपूर इस वक्त अपनी मैरिज लाइफ को एन्जॉय कर रही है। बीच बीच में वो किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में सोनम कपूर ने एक आॅनलाइन इंटरव्यू दिया है। जिसमें सोनम कपूर ने कई तरह के बड़े और अहम खुलासे किए हैं। इतना ही नहीं सोनम कपूर ने अपनी लव स्टोरी को लेकर भी कई खुलासे किए। सोनम के अनुसार पति आनंद सोनम को अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए सेट करना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने पूरी डेट भी प्लान की थी।
इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया कि, दरअसल आनंद मुझे अपने बेस्टफ्रेंड के साथ सेट कराना चाहते थे। उन्होंने हम दोनों को मिलाने के लिए पूरी तैयारी की और एक डेट प्लान की। उसी डेट पर मैं उस दोस्त से ज्यादा आनंद से बात करती रही और फिर हमारी बातें शुरू हो गईं। सोनम कपूर ने कहा कि, आनंद मेरे पहले ऐसे बॉयफ्रेंड थे, जिसे लेकर पापा (अनिल कपूर) नेगेटिव नहीं थे बल्कि उन्हें आनंद काफी पसंद आए।
सोनम कपूर ने आगे बताया कि, पति आनंद ने उन्हें बिना रिंग के ही प्रपोज किया था। आनंद ने सोनम को न्यूयॉर्क की एक सड़क के बीचोंबीच घुटनों पर बैठ कर प्रपोज किया था।
आपको बता दें कि आनंद अहूजा दिल्ली बेस्ड बिजनेस मैन हैं। आनंद अहूजा का ब्रांड बहाने डिजाइनर जूते बनाता है। बता दें कि आनंद को जूतों का बहुत शौके हैं।
सोनम और आनंद ने 8 मई को मुंबई में शादी की थी। उस दौरान दोनों की शादी की काफी जोरों से चर्चा थी।