Samachar Nama
×

आज मनाई जा रही है आंवला नवमी, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तारीख को आंवला नवमी मनाई जाती हैं। इस बार यह त्योहार 17 नवंबर,शनिवार यानी की आज ही पड़ रहा हैं। आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहा जाता हैं। इस व्रत को करने पर अक्षय फल की प्राप्ति होती हैं। शास्त्रों के मुताबिक अक्षय नवमी के दिन किया गया पुण्य
आज मनाई जा रही है आंवला नवमी, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तारीख को आंवला नवमी मनाई जाती हैं। इस बार यह त्योहार 17 नवंबर,शनिवार यानी की आज ही पड़ रहा हैं। आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहा जाता हैं। इस व्रत को करने पर अक्षय फल की प्राप्ति होती हैं। शास्त्रों के मुताबिक अक्षय नवमी के दिन किया गया पुण्य कभी भी समाप्त नहीं होता हैं।आज मनाई जा रही है आंवला नवमी, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

इस दिन जो भी शुभ कार्य जैसे दान,पूजा भक्ति,सेवा आदि किया जाता हैं,उनका पुण्य कई जन्मों तक प्राप्त होता हैं। यह व्रत उत्तरी भारत में मनाया जाता हैं। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन पकाया जाता हैं,और परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करते हैं। महिलाएं इस व्रत को संतान का सुख प्राप्त और उनकी मंगलकामना के लिए करती हैं,और अपने घर में सुख और शांति की मंगल कामना के लिए यह व्रत रहती हैं।

जानिए आंवला नवमी या फिर अक्षय नवमी की पूजन विधि—

आंवला नवमी के दिन घर की महिलाएं सुबह स्नानकर अपने आस-पास स्थित किसी आंवले के पेड़ के पास जाकर उस जगह पर साफ-सफाई करें। इसके बाद आंवले के पेड़ के नीचे पूर्व दिशा में खड़े होकर जल और दूध अर्पित करें। इसके बाद पूजा आदि करने के बाद पेड़ के चारों ओर सूत लपेटकर कर परिक्रमा अवश्य करें। फिर आंवले की आरती उतारकर परिवार के सुख और समृद्धि की कामना करें। आज मनाई जा रही है आंवला नवमी, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

जानिए आंवला नवमी की पूजा और शुभ मुहूर्त—

  • अक्षय नवमी यानी आंवला नवमी-17 नवंबर 2018
  • आंवला पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 49 मिनट से 11 बजकर 54 मिनट तक
  • नवमी तिथि का आरंभ-16नवंबर 09:40 बजें।
  • नवमी तिथि समाप्त-17 नवंबर— 11:54 बजेंआज मनाई जा रही है आंवला नवमी, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Share this story