Samachar Nama
×

BJP Govt in Sri Lanka, Nepal: बिप्लब देव का दावा, अमित शाह नेपाल और श्रीलंका में बनाएंगे BJP की सरकार….

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार दबे राजनीति को लेकर एक बार फिर से विवादों से घिर गए हैं। इस बार बिप्लब देव ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर टिप्पणी की है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आयोजित बीजेपी के एक कार्यक्रम कहा कि पार्टी की ना केवल देशभर में बल्कि पड़ोसी देशों में भी
BJP Govt in Sri Lanka, Nepal: बिप्लब देव का दावा, अमित शाह नेपाल और श्रीलंका में बनाएंगे BJP की सरकार….

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार दबे राजनीति को लेकर एक बार फिर से विवादों से घिर गए हैं। इस बार बिप्लब देव ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर टिप्पणी की है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आयोजित बीजेपी के एक कार्यक्रम कहा कि पार्टी की ना केवल देशभर में बल्कि पड़ोसी देशों में भी विस्तार करने की योजना है।

बिप्लब ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की श्रीलंका और नेपाल में में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की योजना है। बिप्लव देव ने साल 2018 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी बातचीत को साझा किया है। उन्होंने कहा कि जब अमित शाह बीजेपी के प्रमुख थे तब के मीटिंग के दौरान भारत में सभी राज्यों में पार्टी की जीत के बाद विदेशी विस्तार के बारे में चर्चा की। साल 2018 की बातचीत के आधार पर बिप्लब ने देब ने दावा किया कि हम अतिथिगृह में बात कर रहे थे तब अजय जम्वाल ने कहा कि बीजेपी की कई राज्यों में सरकार बनी है। जवाब में अमित शाह ने कहा कि अभी नेपाल और श्रीलंका बाकी है।

बता दें कि 2018 में हुई मीटिंग को लेकर बिप्लव देव ने ये दावा किया है। अब सवाल ये है कि क्या श्रीलंका और नेपाल में बीजेपी की सरकार बन पाएगी। अमित शाह की इसके लिए क्या तैयारी है। अब इन बातों पर अमल किया जा रहा है। नेपाल के साथ भारत के रिश्ते पहले ही अच्छे नहीं है। भारत की सीमा में कालापानी, लिंपियाधुरा और काराबाख को लेकर नेपाल अपना दावा जता रहा है।

Share this story