Samachar Nama
×

अमित शाह ने विपक्ष पार साधा निशाना, कहा-नागरिकता कानून पर उकसा रहे

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लोग नागरिकता कानून को लेकर लोगों को भड़का रहे हैं।
अमित शाह ने विपक्ष पार साधा निशाना, कहा-नागरिकता कानून पर उकसा रहे

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। शाह ने इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने चारों दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लोग नागरिकता कानून विरोध कर कह रहे हैं कि इससे अल्पसंख्यकों की नागरिकता चली जाएगी। ओडिशा के भुवनेश्वर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विपक्षी दलों पर गरजते हुए दिखाई दिए हैं। शाह ने कहा कि नागरिकता कानून भारत के एक भी मुसलमान और एक भी अल्पसंख्यक की नागरिता नहीं छिनेगा। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून लोगों की नागरिकता छिनने के लिए नहीं बनाया है, बल्कि पीड़ित लोगो को इससे नागरिकता दी जाएगी।

अमित शाह ने विपक्ष पार साधा निशाना, कहा-नागरिकता कानून पर उकसा रहे

अमितशाह ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘अरे इतना झूठ क्यों बोलते हो?’ शाह ने कहा कि मैं देश के लोगों से कहना चाहता हूं कि विपक्षी दल नागरिकता कानून को लेकर भ्रम पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को दंगों के लिए ये लोग उकसाने में लगे हैं। पार्टी नेताओं के भड़काऊ भाषणों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि हम अपना स्टैंड पहले ही साफ कर चुके हैं कि हम भड़काऊ बयानों का समर्थन नहीं करते हैं।

अमित शाह ने विपक्ष पार साधा निशाना, कहा-नागरिकता कानून पर उकसा रहे

बता दें कि कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर और प्रवेश साहिब सिंह पर दिल्ली हिंसा के दौरान भड़काऊ बयान देने का आरोप लगा था। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएए को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

निर्भया दोषियों को फांसी पर लटकाने को लेकर आई ये बड़ी खबर

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लोग नागरिकता कानून को लेकर लोगों को भड़का रहे हैं। अमित शाह ने विपक्ष पार साधा निशाना, कहा-नागरिकता कानून पर उकसा रहे

Share this story