Samachar Nama
×

US china tension: अमेरिका और चीनी नौसेना के बीच बढ़ा तनाव, रूस ने भी बढ़ाई सैन्य गतिविधियां

कोरोना महामारी के बाद से ही अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच खबरे हैं कि अमेरिका और चीन नौसेना की बीच युद्ध को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं रूस ने भी चीन से सटे इलाकों में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। रूस की रक्षामंत्रालय की वेबसाइट से
US china tension: अमेरिका और चीनी नौसेना के बीच बढ़ा तनाव, रूस ने भी बढ़ाई सैन्य गतिविधियां

कोरोना महामारी के बाद से ही अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच खबरे हैं कि अमेरिका और चीन नौसेना की बीच युद्ध को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं रूस ने भी चीन से सटे इलाकों में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। रूस की रक्षामंत्रालय की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, चीन पूर्वी चीन सागर स्थित अपने बेस पर सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है।  बयान में कहा है कि रूसी क्षेत्र में तनाव बढ़ने की वजह से सैन्य गतिविधियां बढ़ाई गई है।

US china tension: अमेरिका और चीनी नौसेना के बीच बढ़ा तनाव, रूस ने भी बढ़ाई सैन्य गतिविधियां

गौरतलब है कि प्रशांत महासागर में चीन और अमेरिका के बीच तनाव से रूस के सामने चिंता का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि अमेरिका जापान के साथ मिलकर व्लादिवोस्तोक शहर के पास अपनी सैन्य गविधियां बढ़ा रहा है। माना जा रहा है कि अमेरिका और चीन के बीच कभी भी टकराव शुरू हो सकता है। इसके चलते रूस उस क्षेत्र में शक्तियों को बढ़ाना चाहता है।

US china tension: अमेरिका और चीनी नौसेना के बीच बढ़ा तनाव, रूस ने भी बढ़ाई सैन्य गतिविधियां

इधर, सुरक्षा कारणों के कारण अमेरिका ने टिकटॉक और वीचैट पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। 20 सितंबर से कॉमर्स डिपार्टमेंट इन दोनों एप की डाउनलडिंग बैन कर सकता है। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विलबर रॉस का कहना है कि सुरक्षा कारणों को लेकर ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं। इन दोनों ऐप के जरिए अमेरिकी नागरिकों के पर्सनल डेटा को चुराया जा रहा है। अमेरिका ने इन ऐप पर प्रतिबंध लगाने को लेकर एक आदेश जारी किया है।

Read More…
Film City Noida: CM योगी का बड़ा ऐलान, यूपी में बनाएंगे देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी
NIA Arrests Terrorists: एनआईए की बंगाल और केरल में छापेमारी, अलकायदा के 9 आतंकी गिरफ्तार

Share this story