Samachar Nama
×

इन्सान मिले या बकरा, सबकुछ खा लेते हैं अघोरी साधु, लेकिन कभी नहीं खाते इस जीव का मांस

अघोर पंथी साधुओं की जिंदगी और साधना बहुत रहस्यमय होती हैं। यही कारण है कि आमतौर पर उनकी चर्चा ज्यादा नहीं होती। किसी अघोरी का नाम आते ही हमारे मन में ऐसे व्यक्ति का चित्र उभरता है जो समाज और दुनिया से बिल्कुल दूर, अलग—थलग रहकर अपनी उपासना में लीन रहता है। एक अघोरी को
इन्सान मिले या बकरा, सबकुछ खा लेते हैं अघोरी साधु, लेकिन कभी नहीं खाते इस जीव का मांस

अघोर पंथी साधुओं की जिंदगी और साधना बहुत रहस्यमय होती हैं। यही कारण है कि आमतौर पर उनकी चर्चा ज्यादा नहीं होती। किसी अघोरी का नाम आते ही हमारे मन में ऐसे व्यक्ति का चित्र उभरता है जो समाज और दुनिया से बिल्कुल दूर, अलग—थलग रहकर अपनी उपासना में लीन रहता है।

एक अघोरी को विभिन्न प्रकार की साधनाएं करनी होती हैं। एक बार जब उसकी साधना पूर्ण हो जाती है तो वह सदा—सर्वदा के लिए हिमालय चला जाता है और फिर वहीं रहता है।

कहा जाता है कि समाज जिनसे नफरत करता है, अघोरी उससे प्रेम करते हैं। संसार सांपों से नफरत करता है। देखते ही उन्हें मार डालता है, परंतु शिवजी उन्हें गले से लगाते हैं।

इसी आदर्श को जीवन में उतारते हुए अघोरी भी उन चीजों से प्रेम करते हैं जिनसे समाज नफरत करता है। अघोरपंथ में अपने—पराए के लिए कोई स्थान नहीं होता। इसी भाव को स्वीकार करते हुए अघोरी श्मशान में जलते मुर्दे का मांस आदि भी खा लेते हैं।

अघोरी के लिए किसी किस्म का परहेज करना मना है। अगर उसे रोटी मिले तो वह रोटी खा लेता है। अगर पकवान मिले तो पकवान और पशु मिले तो वह उसे भी खा सकता है। हालां​कि अघोरी भी गौ मांस नहीं खाते, क्योंकि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है।

चूंकि अघोरी शिव के उपासक हैं और शिव का वाहन नंदी है जो उन्हें अत्यंत प्रिय है। इसलिए शिव के सम्मान में वे गौ मांस से हमेशा परहेज करते हैं।

ये भी पढ़ें

आश्चर्य! यहां भगवान भी खाते हैं चाॅकलेट

इस मंदिर में है इतना खजाना कि हर भारतीय की भर जाएंगी जेबें, शेषनाग करता है रक्षा!

शनिदेव का अनोखा मंदिर, जहां नेता और सरकारी अफसरों के प्रवेश पर है पाबंदी

यहां खौलते हुए दूध से नहाता है दुर्गा का भक्त, जानिए फिर क्या होता है

देखिए वो जगह जहां हुई थी रावण की शादी, यहां रहते हैं लंकेश के वंशज!

श्मशान में करते हैं साधना, मुर्दे का खाते हैं मांस! जानिए कैसी होती है अघोरियों की जिंदगी

Share this story