Samachar Nama
×

हमेशा जवान बनाए रखता है आंवला, कई बिमारियों का है दुश्मन

जयपुर, आंवला को एक औषधि माना जाता है। क्योंकि इसमे विटामिन सी भरपूर मात्रा होता है। कहा जाता है कि प्रकृति में आंवला से अधिक किसी चीज में विटामिन सी नहीं पाया जाता। लगातार हो रहे वैज्ञानिक शोधों पता चला है कि इसके प्रयोग से कई सारी बिमारियों को दूर किया जा सकता है। इसका
हमेशा जवान बनाए रखता है आंवला, कई बिमारियों का है दुश्मन

जयपुर, आंवला को एक औषधि माना जाता है। क्योंकि इसमे विटामिन सी भरपूर मात्रा होता है। कहा जाता है कि प्रकृति में आंवला से अधिक किसी चीज में विटामिन सी नहीं पाया जाता। लगातार हो रहे वैज्ञानिक शोधों पता चला है कि इसके प्रयोग से कई सारी बिमारियों को दूर किया जा सकता है। इसका प्रयोग हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। शोध के अनुसार इस बात का पता चला है कि इसमें पाया जाने वाला विटामिन इसको गर्म करने व सुखाने के बाद भी खत्‍म नहीं होता। इसमें पाए जाने वाले गुणों की वजह से इसे अमृत फल भी कहा जाता है। हमारे देश मे आंवले की खेती भी की जाती है।

इन रोगों में फायदेमंद होता है आवंला

आयुर्वेद में आंवला कब्ज का रामबाण कहा गया है इसके नियमित सेवन से पुरानी से पुरानी कब्ज भी दूर हो जाती है।  साथ ही कई अन्य रोगों मे भी बहुत काम करता है। जैसे रक्त शोधक, पाचक, रुचिवर्धक व अतिसार, सहित प्रमेह, दाह, पीलिया, बवासीर, कब्ज, अजीर्ण, बदहजमी, अम्ल पित्त, रक्त विकार, रक्त स्नाव  श्वास, व खांसी जैसी बिमारियों में बहुत फायदेमंद होता है। इसको अलग अलग तरह से उपयोग में लिया जा सकता है। वहीं इसका कोई साइडिफेक्ट भी नहीं होता है।

आयर्वेद में बताया गया है कि इसके  निरंतर प्रयोग से बाल टूटना, व सफेद होना जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है। दांतों को मजबूत बनाने के लिए भी इसका प्रयोग किया जा सकता है।

इसके निरंतर प्रयोग करने से हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता सुरक्षित रहती है। जिससे बार-बार होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। आंवला ‘विटामिन सी’ का सबसे बड़ा भंडार है। इसको पकाने उबालने या फिर तलने पर भी इसके गुण नष्ट नहीं होते है।

Share this story