Samachar Nama
×

Republic Day 2021: राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् को अलग अलग अंदाज में सिंगर्स ने गाया

हमारा राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् है। वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत को सुनने के बाद हर देशवासी देशभक्ति के रंग में डूब जाता है। ये कहा जा सकता है कि वन्दे मातरम् गीत के साथ हर किसी के स्कूल और कॉलेज के दिनों की यादें जुड़ी होगी। वन्दे मातरम् गीत को बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था जो संस्कृत
Republic Day 2021: राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् को अलग अलग अंदाज में सिंगर्स ने गाया

हमारा राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् है। वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत को सुनने के बाद हर देशवासी देशभक्ति के रंग में डूब जाता है। ये कहा जा सकता है कि वन्दे मातरम् गीत के साथ हर किसी के स्कूल और कॉलेज के दिनों की यादें जुड़ी होगी। वन्दे मातरम् गीत को बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय ​ने लिखा था जो संस्कृ​त भाषा में हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वन्दे मातरम् गीत को पहली बार रविंद्र नाथ टैगोर ने साल 1896 में गाया था। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय के द्वारा जब ये राष्ट्रगीत लिखा गया था तो कई सालों तक ये ऐसे ही पड़ा रहा। लेकिन बाद में उन्होंने अपने उपन्यास आनंद मठ में इसे शामिल किया। कलकत्ता में जब बंग भंग अंदोलन कीशुरूआत हुई थी उस वक्त ये गीत चर्चा में आया था। जिसे सुनकर उस वक्त हर क्रांतिकारी के लिए एक जोश से भर देने वाला गीत साबित हुआ था। आज भी लोग जब जब इस गीत को सुनते हैं मो उनमे एक अलग ही उर्जा का संचार होता है। 1896 से लेकर अब तक इस राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् को कई गायको ने अपने अपने अंदाज में गाया है। जिसको लोेगों ने काफी पसंद भी किया है। अब गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हम आपके लिए राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के सभी वर्जन लेकर आए है।

https://www.youtube.com/watch?v=iGWqGtPFbDQ

फिल्म आनंद मठ में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् को पहली बार शामिल किया गया था। फिल्म आनंद मठ का ये सबसे पुराना और ओरिजनल गीत हैं। इस गीत को हेमंत कुमार ने गया था और इसका म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया था। ये साल 1951 में रिलीज किया गया था।

 

राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् को साल 1952 में हेमंत कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया था। ये गाना लोगों के बीच काफी मशहूर है।

इसके बाद इसका दूसरा वर्जन साल 1998 में रिलीज किया गया था। जिसको एक बार फिर से लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया है।

इस अगल वर्जन शीमारो ने ​क्रिएट किया था। काफी ज्यादा पसंद किया गया है। इस गाने को कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पसंद किया है।

वन्दे मातरम् को मशहूर भारतीय म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने नया वर्जन बनाया। इस वर्जन को भी लोगों ने पसंद किया है।

Jayashree Ramaiah found dead: साउथ की इस मशहूर अभिनेत्री की संदिग्ध हालत में मौत, शोक में इंडस्ट्री

RRR: राजामौली की फिल्म ट्रिपल आर की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, सुनकर खुश हो जाएंगे फैंस

Varun Dhawan: पर्सनल से लेकर प्रोफेश्नल तक, बेहद लकी है वरूण धवन के लिए साल 2021

Share this story