Samachar Nama
×

सब जूनियर मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : हरियाणा की मुक्केबाजों ने जीते 8 स्वर्ण

हरियाणा की लड़कियों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए यहां शुक्रवार को सम्पन्न हुई पहली बीएफआई सब जूनियर नेशनल मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में नौ में से आठ स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए। महाराष्ट्र की देविका को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज घोषित किया गया। चैम्पियनशिप में हरियाणा के अलावा मणिपुर ने दो और उत्तराखंड तथा आंध्र प्रदेश ने
सब जूनियर मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : हरियाणा की मुक्केबाजों ने जीते 8 स्वर्ण

हरियाणा की लड़कियों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए यहां शुक्रवार को सम्पन्न हुई पहली बीएफआई सब जूनियर नेशनल मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में नौ में से आठ स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए। महाराष्ट्र की देविका को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज घोषित किया गया। चैम्पियनशिप में हरियाणा के अलावा मणिपुर ने दो और उत्तराखंड तथा आंध्र प्रदेश ने एक-एक स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

हरियाणा के लिए स्वर्ण जीतने की शुरुआत मुस्कान सिंह ने 34 किलोग्राम से की। उन्होंने फाइनल में पंजाब की भावना अजय कुमार को 4-1 से मात देकर स्वर्ण अपने नाम किया। अगले मुकाबले में हरियाणा की निशा को तमिलनाडु की एम लोशिनी से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

मुस्कान के अलावा प्राची किन्हा (40 किलोग्राम), प्रीची (42 किलोग्राम), तमन्ना (44 किलोग्राम), आंचल सैनी (52 किलोग्राम), प्रीति दहिया (57 किलोग्राम) और प्रांजल यादव (63 किलोग्राम) ने हरियाणा के लिए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

महाराष्ट्र की देविका ने दिल्ली की संजना रामकरण को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की दो अन्य मुक्केबाज ने रजत पदक अपने नाम किया।

मणिपुर के लिए वेनिका चानू ने 38 किग्रा में स्वर्ण जीता। हालांकि उनके राज्य की इथोइबी चानू को रजत से संतोष करना पड़ा।

प्रत्येक पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्वर्ण जीतने वाली मुक्केबाजों को पांच हजार रुपये, रजत पदक जीतने वाली को तीन हजार रुपये और कांस्य पदक विजेता मुक्केबाजों को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story

Tags