Samachar Nama
×

शुक्र के बादलों में छुपे हो सकते हैं एलियन

जयपुर। अक्सर अंतरिक्ष में दूसरे ग्रहों पर जीवों के होने के बारे में कई अनुमान लगाए जाते हैं। एलियन की खोज के लिए कई अंतरिक्ष अभियान भी भेजे जा चुके हैं। लेकिन अब तक कुछ खास पता नहीं चला है। इसी बीच खबर मिली है कि पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र पर एलियन का अस्तित्व
शुक्र के बादलों में छुपे हो सकते हैं एलियन

जयपुर। अक्सर अंतरिक्ष में दूसरे ग्रहों पर जीवों के होने के बारे में कई अनुमान लगाए जाते हैं। एलियन की खोज के लिए कई अंतरिक्ष अभियान भी भेजे जा चुके हैं। लेकिन अब तक कुछ खास पता नहीं चला है। इसी बीच खबर मिली है कि पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र पर एलियन का अस्तित्व हो सकता है।शुक्र के बादलों में छुपे हो सकते हैं एलियन हालांकि इस बार केवल अनुमान नहीं बल्कि कुछ ठोस सबूत भी मिले हैं। जी हां, हाल ही में हुए कुछ अध्ययनों में यह बात सामने आयी है कि सौर मंडल के सबसे चमकीले ग्रह शुक्र पर एलियन हो सकते हैं।शुक्र के बादलों में छुपे हो सकते हैं एलियन

इसका कारण यह बताया जा रहा है कि लगभग 2 अरब साल पहले शुक्र पर तरल रूप में पानी मौजूद था। इसी तथ्य के आधार पर यह माना जा सकता है कि मंगल की तरह ही कई साल पहले शुक्र का वातावरण भी रहने लायक था। इसी के मद्देनजर वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि शुक्र के बादलों पर एलियन की प्रजाति पाई जा सकती है। बता दे कि कैलिफोर्निया स्टेट पॉलीटेक्निक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह अनुमान लगाया है। तथा इस बारे में ठोस सबूत भी जमा किए हैं।शुक्र के बादलों में छुपे हो सकते हैं एलियन

हालांकि अभी तक किए गए पुराने शोध में यह बता भी पता चली है कि अम्लीय वातावरण में भी जीवन की उत्पत्ति संभव है। आपको बता दे कि एलियन की उत्पत्ति कार्बन डाईऑक्साइड तथा सल्फ्यूरिक एसिड से हो सकती है। गौरतलब है कि शुक्र के बादलों में कार्बन डाईऑक्साइड के साथ सल्फ्यूरिक एसिड भी पानी की बूंदों के रूप में मौजूद हैं। इस आधार पर यह शोध नतीजे निकाले गए हैं।

Share this story