Samachar Nama
×

Jack Ma: चीन में सामने आए Alibaba के फाउंडर जैक मा…

चीन में अलीबाबा समूह के फाउंडर जैक मा बुधवार को अचानक सामन आ गए। एक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर उन्होंने टीचर्स से बात की। दरअसल, अक्टूबर के बाद से ही जैक मा सार्वजनिक तौर से कहीं नजर नहीं आए थे। इसके बाद से उनके गायब होने की खबरों ने रफ्तार पकड़ी थी। चीनी ग्लोबल टाइम्स के
Jack Ma:  चीन में सामने आए Alibaba के फाउंडर जैक मा…

चीन में अलीबाबा समूह के फाउंडर जैक मा बुधवार को अचानक सामन आ गए। एक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर उन्होंने टीचर्स से बात की। दरअसल, अक्टूबर के बाद से ही जैक मा सार्वजनिक तौर से कहीं नजर नहीं आए थे। इसके बाद से उनके गायब होने की खबरों ने रफ्तार पकड़ी थी। चीनी ग्लोबल टाइम्स के रिपोर्टर ने ट्वीट कर कहा कि जैक मा गायब नहीं हुए हैं। बुधवार सुबह 100 गांव के टीचर्स के साथ जैक मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर बातचीत की है।

Jack Ma:  चीन में सामने आए Alibaba के फाउंडर जैक मा…

कभी अंग्रेजी के टीचर रहे जैक मा ने बुधवार को एक वीडियो के जरिए गांव के टीचर्स को शुभकामनाएं दी। चीनी के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जैक मा सभा को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले आशंका जताई गई थी कि चीन सरकार की आलोचना करने वाले अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा को गिरफ्तार किया गया है। वो करीब दो महीने से सार्वजनिक तौर से नजर नहीं आए। चीनी मीडिया में खबरें ये भी आई की जैक मा सरकारी एजेसियों की निगरानी में है।

Jack Ma:  चीन में सामने आए Alibaba के फाउंडर जैक मा…

जैक मा अरबपति कारोबारी हैं और दुनिया के 100 शीर्ष धनी लोगों की सूची में शामिल है। ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के फाउंडर चीनी अरबपति कारोबारी जैका मा पिछेल दो महीने से दिखाई नहीं देने से मामला मीडिया में आया था। हाल के दिनों में उन्होंनेम चीन सरकार की नीतियों की आलोचना की थी। इसके बाद उनकी कंपनियों पर कार्रवाई की गई थी।

Read More….
Farmers Protest Updates: ट्रैक्टर रैली पर आदेश देने से SC का इनकार, कहा-ये पुलिस का मामला…
US Presidential Inauguration 2021: राष्ट्रपति पद संभालते ही बड़ा फैसला लेंगे बाइडेन, अमेरिकी NRI को होगा फायदा….

Share this story