डियर जिंदगी के बाद एक बार फिर फिल्म के लिए आलिया और शाहरूख ने मिलाया हाथ
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और किंग शाहरुख खान और आलिया भट्ट को आपने साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म डियर जिंदगी में नजर आई थी। इन दोनों की इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। साथ ही शाहरुख खान और आलिया भट्ट की जोड़ी भी काफी चर्चा में आई थी। अब एक बार फिर से दोनों ने एक साथ एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया था। जी हां आपको बता दें कि शाहरुख खान और आलिया भट्ट एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है लेकिन शाहरूख इस बार एक निर्माता के रूप में नजर आएंगे।
एक वेसबाइट की खबर के अनुसार शाहरुख खान अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट एक फिल्म बना रहा है जो महिलाओं के नेतृत्व वाली एक कॉमेडी ल्फिम होने वाली है। आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया को फिल्म की कहानी जब सुनाई कई तो उनको काफी पसंद आई है। अब वो फिल्म की आखिरी कहानी पढ़ने का इंतजार कर रही है। आलिया को शाहरूख के प्रोडक्शन हाउस की तरह से एक फोन भी किया है
जो फिल्म को साइन करने के लिए था। वहीं आलिया को फिल्म की कहानी पसंद आई और उसमे उन्होंने अपना इंटरेस्ट दिखाया है। उम्मीद है कि फिल्म पर काम काफी तेजी से शुरू होने वाला है। फिल्म की कहानी जैसे ही फाइनल होती है इसके प्री प्रोडक्शन का काम शुरू होने की संभावना नजर आ रही है। वैसे अभी शाहरूख खान के प्रोडक्शन की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
अगर हम बात करें आलिया भट्ट के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे उनकी ब्रह्मास्त्र, गंगुबाई काठियावाडी, तख्त और सड़क 2 जैसी शामिल है। उनकी फिल्म सड़क 2 आज रिलीज हो चुकी है। फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। इसका निर्देशन आलिया के पिता महेश भट्ट ने किया है।
सोशल मीडिया पर शाहरूख खान की लाडली ने शेयर की रोते हुए तस्वीर, क्या है माजरा
सोशल मीडिया पर कहर ढा रही हैं धीरज धूपर की वाइन विन्नी अरोड़ा

