ऐश्वर्या राय बच्चन ने फैमिली संग मनाया अपना 45वां बर्थडे, देखें तस्वीरें
आज बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन है। आज वो अपना 45वां जन्मदिन मना रही है। ऐश्वर्या राय बच्चन के इस खास दिन को उनके परिवार वालों ने एक साथ सेलिब्रेट किया। ऐश्वर्या राय बच्चन के 45वें जन्मदिन के मौके पर मां वृंदा रॉय, पति अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या बच्चन के साथ परिवार के अन्य लोग भी शामिल है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ स्पेशल तस्वीरें शेयर की है। कुछ घंटों पहले सामने आई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस उनकी ये तस्वीरें काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं इसलिए जैसे ही उन्होंने ये तस्वीरें शेयर की तो उनको वायरल होते जरा भी वक्त नहीं लगा। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन के दिन काफी ज्यादा खुश दिखाई दे रही है। उन्होंने कुल तीन तस्वीरें शेयर की है।
पहली तस्वीर में ऐश्वर्या राय अपने पूरे पारिवार के साथ जन्मदिन का केक काटती हुई दिखाई दे रही है। दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा राय के साथ दिखाई दे रही है। वहीं तीसरी तस्वीर में वो अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ दिख रही हैं। इन सभी तस्वीरों मे ऐश्वर्या राय बच्चन की स्माइल देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इस दौरान काफी ज्यादा खुश नजर आ रही है।
https://www.instagram.com/p/BpoJeZxn1eW/?taken-by=aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या राय का 1 नवंबर 1973 कर्नाटका में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत माडलिंग से की थी। इसके बाद साल 1994 में उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।
https://www.instagram.com/p/BpoJwohHCn_/?taken-by=aishwaryaraibachchan_arb
इसके बाद से उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। जिसमें— देवदास, उमराव जान, गुजारिश, रेनकोट, हम दिल दे चुके सनम, चोखेर बाली, अलबेला धूम 2, सरबजीत जैसी कई फिल्में शामिल है।
https://www.instagram.com/p/BpoKeHenw02/?taken-by=aishwaryaraibachchan_arb