Samachar Nama
×

सुशांत केस से नाम जुड़ने के बाद डिनो मोरिया ने तोड़ी चुप्पी , अपनी सफाई कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन कुछ ना कुछ सामने आ रहा है, साथ ही कई बड़े सेलेब्स का नाम भी इस केस से जुड़ता जा रहा है। जिसके बाद लग रहा है इस केस में कुछ ना कुछ ऐसा जरुर है जो सामने नहीं आ रहा है। हाल ही में बीजेपी नेता नारायण
सुशांत केस से नाम जुड़ने के बाद डिनो मोरिया ने तोड़ी चुप्पी , अपनी सफाई कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन कुछ ना कुछ सामने आ रहा है, साथ ही कई बड़े सेलेब्स का नाम भी इस केस से जुड़ता जा रहा है। जिसके बाद लग रहा है इस केस में कुछ ना कुछ ऐसा जरुर है जो सामने नहीं आ रहा है। हाल ही में  बीजेपी नेता नारायण राणे ने एक प्रेस कांफ्रेस कर के सुशांत की  मृत्यु को हत्या करार दिया है। इस बीच उन्होंने एक्टर डिनो मोरिया का नाम भी लिया जो की सुशांत के पडोसी है।

dino morea denies hosting party: सुशांत केस से ...

नारायण ने अपने बयान में कई बात मीडिया के सामने रखी उन्होंने डिनो मोरिया लेकर कहा की 13 जून को उनके घर में एक पार्टी हुई थी जिसमे कई बड़े मंत्री शामिल थे जो पार्टी करने के बाद सुशांत के घर गये थे। नायारण के इस बयान के बाद डिनो मोरिया का नाम भी इस केस से जुड़ने लगा। जिसके बाद अब डिनो मोरिया ने इस मामले पर अपनी राय रखी है।

डिनो मोरिया ने बताया की 13 जून की उनके घर कोई भी पार्टी नहीं हुई थी। मेरे घर कोई भी नहीं आया था इसके अलावा मेरे पास कहने को और कुछ नहीं है। इस बाद डिनो भी इस केस को लेकर निशाने पर आ चुके है। डिनो के कई मंत्री के साथ सम्बधं तो है लेकिन पार्टी को लेकर वह साफ़ साफ़ अपना पक्ष रखते हुए दिखे।

सुशांत केस से नाम जुड़ने के बाद डिनो मोरिया ने तोड़ी चुप्पी , अपनी सफाई कही ये बात

नारायण राणे ने दिशा की  मृत्यु पर कई सवाल उठाए उन्होंने कहा दिशा का पहले रेप हुआ उसके बाद उनकी हत्या कर दी गयी। उन्होंने आगे कहा उन्हें यह सब जानकारी दिशा की  पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिली है। अब देखना होगा यह केस अब आगे क्या मौड़ लेता है और किन किन लोगो का इस केस के साथ नाम सामने आता है। आपको बता दे मुंबई पुलिस ने दिशा की  पोस्टमार्टम खो दी है।

Share this story